Categories: शिक्षा

RRB क्लर्क प्री रिजल्ट कहां आएगा? जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

IBPS RRB Clerk prelims result: IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो सकता है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) अपने ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर नतीजे घोषित करेगा.

Published by Mohammad Nematullah

IBPS RRB Clerk prelims result: IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो सकता है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) अपने ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर नतीजे घोषित करेगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन अपने नतीजे देख पाएंगे.

तो अगर आपने भी रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में सरकारी नौकरी पाने के लिए यह परीक्षा दी है, तो आप जल्द ही अपने नतीजे ऑनलाइन देख पाएंगे. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सही तरीका भी यहां बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस! SG का आरोप- CM ममता ने फाइलें चोरी कीं, सिब्बल का पलटवार

नतीजा कब घोषित होगा?

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर से 13 और 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार नवंबर/दिसंबर में हुई परीक्षा के नतीजे दिसंबर/जनवरी में घोषित किए जाने है. दिसंबर पहले ही खत्म हो चुका है, इसलिए पूरी संभावना है कि प्रीलिम्स के नतीजे इसी महीने यानी जनवरी में जारी किए जाएंगे. यह भी कहा जा रहा है कि RRB प्रीलिम्स का नतीजा 1-2 दिनों में घोषित किया जा सकता है. हालांकि IBPS ने क्लर्क के नतीजों के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

Related Post

IBPS RRB क्लर्क स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

IBPS RRB क्लर्क भर्ती के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उन्हें डाउनलोड कर सकते है.

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
  • फिर आपको “CRP RRB XIV- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की रिजल्ट स्थिति” का लिंक मिलेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रिजल्ट देखने के लिए एक लॉगिन डैशबोर्ड मिलेगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • सबमिट करने पर आपका क्वालिफाइंग स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, कैटेगरी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी डिटेल्स होंगी.  आप इन डिटेल्स को चेक कर सकते है. अगर आपने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया है, तो इसका मतलब है कि आपका सिलेक्शन RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए हो गया है. इसके लिए IBPS RRB परीक्षाओं के लिए राज्य-वार और कैटेगरी-वार कटऑफ भी जारी करेगा. आपको सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें.

Explainer: 11 हॉर्न बजाती है ट्रेन! हर किसी का होता है अलग मतलब; खतरा भांपते ही पायलट देता है ये बड़ा संकेत!

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026