Categories: शिक्षा

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में से 500 अंक हासिल कर अंतर प्राप्त किए, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है.

Published by Shubahm Srivastava

CBSE Class 10 Topper Tanay Srivastava: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें शहर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, क्योंकि बोर्ड ने पहली बार अप्रैल महीने में ही परिणाम जारी किया. साथ ही, यह रिजल्ट नए टू-बोर्ड सिस्टम के पहले चरण के आधार पर घोषित किया गया है, जो शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में से 500 अंक हासिल कर अंतर प्राप्त किए, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. वहीं शारदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मानसविनी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके अलावा वैष्णवी और तुषार यादव ने 98.5 प्रतिशत तथा श्रेया ने 98 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया.

टू-बोर्ड सिस्टम की नई शुरुआत

इस साल से सीबीएसई ने टू-बोर्ड सिस्टम लागू किया है, जिसका उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना है. इस सिस्टम के तहत छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें. पहला चरण अनिवार्य होता है, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक रखा गया है.

Related Post

सुधार का मिलेगा दूसरा मौका

पहला बोर्ड परीक्षा चरण 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ था, जिसके आधार पर यह परिणाम घोषित किया गया है. वहीं दूसरा चरण 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित होगा. इस वैकल्पिक परीक्षा में छात्र अपने अंकों को बेहतर करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिणाम भी अधिक संतुलित हो सकेंगे.

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

Shubahm Srivastava

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026