Bihar Chunav: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण से भी परहेज – जनक राम

Bihar Chunav: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण से भी परहेज - जनक राम, बाबा साहेब  का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज

Published by Swarnim Suprakash

पटना से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar Chunav: बिहार के मंत्री और भाजपा के नेता जनक राम ने आज कहा कि लोकसभा के विरोधी दल के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के कारनामे से आज बिहार की 14 करोड़ की आबादी शर्मसार हुई है।  

जनक राम ने प्रेस वार्ता में क्या कहा?

उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने कुछ ही दिनों पहले बाबा साहेब को उनकी तस्वीर के जरिए अपमानित किया था, यह पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संविधान को बराबर अपमानित करते रहे, अब आज उनके पुत्र राहुल गांधी एसाईआर के विरोध के दौरे में बाबा साहेब की तस्वीर लेने से ही इनकार कर दिया।  

उन्होंने आगे कहा कि मुंगेर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने नहीं किया। वहां के लोग इनका इंतजार करते रहे, लेकिन ये वहां नहीं गए।   

ओछी बात करना… लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को यह क्या बोल गए बाबा रामदेव!

मुख्यमंत्री स्टालिन बिहार के लोगों को कहते हैं कैंसर

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन बिहार के लोगों को कैंसर कहकर बिहार के मजदूरों को अपमानित करते हैं, आज तेजस्वी यादव उन्हें बिहार में साथ लेकर घुमा रहे हैं। यह बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता में आने के लिए इतने लालायित हैं कि स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे लोगों को बिहार लाकर यहां के लोगों पर जले पर नमक छिड़क रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये नेता अगर बिहार के लोगों को गाली देते हैं, तो गाली तेजस्वी यादव को भी देते हैं। कांग्रेस और राजद के लोग बाबा साहेब को अपमानित करते रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब बिहार में कभी भी जंगलराज, गुंडाराज, लाठी राज नहीं आने वाला है।  

भाजपा के नेता जनक राम ने कहा कि तेजस्वी का सपना कभी साकार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अगले चुनाव में विरोधी दल के नेता का तगमा भी नहीं बचेगा। दलित, पिछड़ा अगर राजद, कांग्रेस को समर्थन नहीं दे रहा है, तो क्या आप बिहार को गाली दिलवाएंगे?  

Related Post

तमिलनाडु में शौचालय साफ़ करते हैं बिहारी

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में जिनका स्वागत किया जा रहा है उनका इतिहास जानना जरूरी है। तमिलनाडु के सीएम का स्वागत किया गया, उनके वरिष्ठ नेता का बयान था कि बिहार के लोग तमिलनाडु आते हैं और शौचालय साफ करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। किसी राज्य के लोगों के लिए यह बयान कहा तक सही है?  

Odisha: कट‍क रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित

उन्होंने आगे कहा कि ये लोग बिहार के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन इस बयान को लेकर अब तक माफी नहीं मांगी गई। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बयानों की लंबी फेहरिस्त है। ए राजा ने भी ऐसे बयान दिए हैं।  

उन्होंने एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का हवाला देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा आरोपों वाला सीएम रेवंता रेड्डी हैं, जो बिहारी डीएनए पर सवाल उठाते हैं। इसी सूची में दूसरे नंबर पर स्टालिन हैं। 

बाबा साहेब  का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर  सवाल करते हुए कहा कि क्या यह बिहार अपमान यात्रा है? जननायक कर्पूरी ठाकुर का टाइटल भी राहुल गांधी छिनने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को कई बार अपमानित करने का प्रयास किया।  
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बाबा साहेब की तस्वीर लेने से भी अपमान होता है इस कारण उन्होंने एक कार्यकर्ता से उनकी तस्वीर तक नहीं ली। 
आज जिस तरह बाबा साहेब की तस्वीर को अपमानित किया गया, यह दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।  

बाबा साहेब और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न एनडीए सरकार में दिया गया। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस यह स्वीकार नहीं कर सकती कि वंचित समाज को नेतृत्व मिले। आज एनडीए के कार्यकाल में कई शीर्ष की कुर्सी पर वंचित समाज के लोग बैठे हैं।

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ‘एकता मंत्र’, धर्मांतरण को लेकर कही ये बड़ी बात!

Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026