Categories: बिहार

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है.

Published by Shubahm Srivastava

Youth Suicide Bihar News:  फांसी लगाकर 19 वर्षीय एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. मामला पौथु थाना क्षेत्र के बाजार की है. मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है. शनिवार की रात धीरज अपने बड़े भाई रंजीत के साथ किराना दुकान बंद कर घर लौटा था.

दोनों भाइयों ने साथ में खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. रविवार सुबह जब काफी देर तक धीरज अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई. कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज़ नहीं मिली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया.

फंदे से लटका मिला शव

अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए, धीरज कमरे में फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. धीरज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है, जबकि धीरज अविवाहित था.

Related Post

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं – पुलिस

करीब 10 महीने पहले ही उसकी मां का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था. अब एक साल के अंदर दूसरी बड़ी घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. थानाध्यक्ष विनय कृष्णा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

घरेलू विवाद की आशंका, हर एंगल से हो रही जांच

हालांकि परिजन घरेलू विवाद की आशंका जता रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026