Categories: बिहार

Aurangabad illegal mining: अवैध खनन पर सख्ती, कोयला लदा हाइवा और बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

Aurangabad illegal mining: औरंगाबाद में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला और बालू लदे दो हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए. आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है. प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.

Published by Ranjana Sharma
Aurangabad illegal mining: बिहार के औरंगाबाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई वाहनों को जब्त किया है और संबंधित वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है.

संयुक्त कार्रवाई में चार वाहन जब्त

जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार के निर्देश पर खनन टीम और औरंगाबाद पुलिस ने मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. इस दौरान कुल दो ट्रैक्टर और दो हाइवा को जब्त किया गया. यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

खान निरीक्षक प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत रिसियप थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा एक हाइवा जब्त किया गया. वहीं, फेसर थाना क्षेत्र से अवैध डस्ट लदा एक हाइवा पकड़ा गया. इसके अलावा दाउदनगर थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया, जो अवैध रूप से खनिज ढुलाई में लगे हुए थे. कार्रवाई के दौरान किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, क्योंकि वाहन चालक और अवैध खनन से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. हालांकि प्रशासन ने सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना

खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से बालू, गिट्टी और अन्य खनिजों की ढुलाई करने वाले वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है. खान निरीक्षक प्रत्यूष कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. हाल के दिनों में कई अवैध गिट्टी और बालू लदे हाइवा व ट्रैक्टर जब्त किए जा चुके हैं, जिससे अवैध कारोबार में लगे लोगों में डर का माहौल है.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026

Jabalpur Central Jail Death: कैसे हुई बंदी की मौत? जबलपुर जेल में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Jabalpur Central Jail Death: सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगा…

April 20, 2026