Categories: विदेश

PM Modi नहीं डायल करते Putin-Trump का नंबर, क्या होती है स्पेशल हॉट लाइन जिससे एक-दूसरे से बात करते हैं राष्ट्राध्यक्ष?

India Russia Hotline: अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमिरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग के बाद बीते सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से बातचीत की। यह कोई साधारण बातचीत नहीं थी,, बल्कि एक ख़ास हॉटलाइन पर हुई, जो सिर्फ़ विश्व के शीर्ष नेताओं को आपातकालीन और गोपनीय बातचीत के लिए उपलब्ध कराई जाती है।

Published by

PM Modi talks Vladimir Putin: अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमिरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग के बाद बीते सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से बातचीत की। यह वार्ता मौजूदा वैश्विक हालात, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों को देखते हुए अहम हो जाती है। बता दें कि यह कोई साधारण बातचीत नहीं थी, और न ही कसी साधारण फ़ोन कॉल पर हुई, बल्कि एक ख़ास हॉटलाइन पर हुई, जो सिर्फ़ विश्व के शीर्ष नेताओं को आपातकालीन और गोपनीय बातचीत के लिए उपलब्ध कराई जाती है। चलिए जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी बिना नंबर डायल किए दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से जिस हॉटलाइन पर बात करते हैं वो क्या होती है।

हॉटलाइन क्या है?

हॉटलाइन एक सीधा संवाद माध्यम है।हॉटलाइन का मतलब पॉइंट-टू-पॉइंट संचार की वह कड़ी है जिस पर कॉल अपने आप पहले से तय नंबर पर लग जाती है। उपयोगकर्ता को किसी अतिरिक्त कार्रवाई की ज़रूरत नहीं होती। फ़ोन पूरी तरह से इसके लिए समर्पित होते हैं और उन्हें किसी भी तरह के रोटरी डायल या की-पैड की ज़रूरत नहीं होती। हॉटलाइन को आप ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, रिंगडाउन या ऑफ-हुक सर्विस के नाम से भी जान सकते हैं। हॉटलाइन नंबर डायल करने के लिए उपयोगकर्ता को कुछ नहीं करना पड़ता। यानी रिसीवर उठाते ही फ़ोन अपने आप कनेक्ट हो जाएगा। इसके लिए नंबर डायल करने की ज़रूरत नहीं होगी। यह सुविधा पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित है।

भारत-रूस हॉटलाइन

भारत और रूस के बीच हॉटलाइन का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। दोनों देशों के बीच यह व्यवस्था 1995 में शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक संकट के समय में नेता इसी माध्यम से तुरंत बातचीत करते रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत भी इसी प्रणाली के ज़रिए हुई थी।

PM Modi के जिगरी यार ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, 100 गुना बढ़ जाएगी भारतीय जवान की ताकत, सुनते ही Trump का ब्लड प्रेशर…

Related Post

भारत की किन देशों के साथ हॉटलाइन हैं?

भारत रूस के साथ-साथ अन्य देशों के साथ भी हॉटलाइन स्थापित की हैं। 1971 के युद्ध के बाद, भारत ने परमाणु और सुरक्षा मामलों पर संवाद बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ हॉटलाइन प्रणाली शुरू की थी। इसके साथ ही चीन के साथ भी भारत की हॉटलाइन प्रणाली है। इसके अलावा भारत 2015 में अमेरिका के साथ भी हॉटलाइन प्रणाली शुरू की है।

हॉटलाइन किसी भी देश की कूटनीतिक तैयारी और विश्वसनीय साझेदारी का एक अहम हिस्सा मानी जाती हैं। संकट या आपात स्थिति में, ऐसी सीधी बातचीत विवादों को टालने और रिश्तों को मज़बूत बनाए रखने में मदद करती है।

Giorgia Meloni ने व्हाइट हाउस में बनाए 75 किस्म के मुंह, घुमाई ऐसी आंख, देख घबड़ा गए ट्रंप

Published by

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026