Italy Shooting: इटली के बर्गमो में गुरुद्वारा के बाहर दो भारतीयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. यहां सभी लोग बैसाखी के त्योहार के लिए जुटे थे. यह घटना उस दौरान हुई, जब दोनों शख्स धार्मिक स्थल के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे गोदाम से बाहर निकल रहे थे.
दो लोगों को उतारा मौत के घाट
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार, 17 अप्रैल की देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के पास हुआ है. मृतकों की पहचान 48 साल के गुरमीत सिंह और 48 साल के रागिंदर सिंह के रूप में कई गई है. दो एग्नाडेलो और कोवो के रहने वाले थे.
Payagpur Brick Kiln Accident: खेल-खेल में गई जान! ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली 5 साल की बच्ची का शव
सोच-समझकर हत्या को दिया अंजाम
PTI रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर अचानक से वहां पहुंचा था, उसने अचानक से दोनों युवकों पर गोलीबारी की और फिर कार से बैठकर मौके से फरार हो गया. शुरुआती जांच के मुताबिक, यह अचानक हुई लड़ाई नहीं थी, बल्कि इस घटना को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. पुलिस को घटनास्थल से करीब 10 खाली कारतूस मिले हैं. जिससे यह अंदाजा लगाया कि एक-दो नहीं बल्कि कई राउंड फायरिंग की गई. मौके पर मौजूद एक गवाह ने जानकारी दी कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था. साथ ही वह अक्सर गुरुद्वारे आता रहता था.

