Categories: विदेश

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई थी. लेकिन अब तक उनका शव दफन नहीं किया गया है.

Published by Preeti Rajput

US-Iran War: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के 7 हफ्ते बीत चुके हैं. लेकिन अभी तक उनके अंतरिम संस्कार को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. इसके पीछे सुरक्षा के अलावा कई और चीजें भी शामिल हैं. 

अयातुल्ला अली खामेनई का अंतिम संस्कार

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने जानकारी दी कि अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार की देरी के पीछे सुरक्षा चिंताओं और लॉजिस्टिक चुनौतियों को मुख्य कारण बताया जा रहा है. ईरानी अधिकारी सार्वजनिक अंतिम संस्कार के आयोजन से जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर विचार कर रहे हैं. इजरायली हमलों और भीड़ भाड़ की आशंका जताई गई है. 

‘ईरानी शासन इतना डरा हुआ’ – बेहनम तालेब्लू

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के बेहनम तालेब्लू ने कहा कि ईरान की सरकार मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा जोखिम उठाने से बच रही है. आसान शब्दों में कहें तो ईरानी शासन डरा हुआ है. वह कमजोर है और दांव खेलने के लिए तैयार नहीं है. संघर्ष के बीच तेहरान कई तरह की कमजोरियों का सामना कर रहा है. 

Related Post

हवाई हमलों में हुई थी खामनेई की मौत

बता दें कि, 86 साल के अयातुल्ला अली खामेनेई की इस साल 28 फरवरी, 2026 को हुई थी. उनकी मौत 
अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हवाई हमलों में हुई थी. खामनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है. हालांकि, अब तक खामेनेई का शव दफन नहीं किया गया है. यह इस्लामिक गणराज्य की परंपराओं से बिल्कुल परे है.

कहां दफनाया जाएगा शव

रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के शव को दफनाने के लिए उनके होमटाउन मशहद को चुना गया है. यह शहर इमाम रेजा दरगाह के लिए मशहूर है. यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है. जानकारी के मुताबिक, इसी दरगाह के पास शव को दफनाया जाएगा. ताकी स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026