Categories: विदेश

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Russia Warning 11 European Nations: दुनिया में पहले से चल रहे युद्धों के बीच व्लादिमीर पुतिन ने एक नया और खतरनाक संकेत दिया है। रूस, जो पहले यूक्रेन से था के साथ लंबे समय से युद्ध में उलझा है, अब संघर्ष को और व्यापक करने की तैयारी में दिख रहा है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने 11 अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई है. इन ठिकानों को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता और तनाव काफी बढ़ गया है.

यूरोप को सीधी चेतावनी

रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन युद्ध अब केवल एक सीमित संघर्ष नहीं रहेगा. क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं. रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान देते हुए यूरोपीय देशों को “चैन की नींद सोने” की व्यंग्यात्मक सलाह दी. उनका संकेत साफ था कि जिन देशों में यूक्रेन के लिए हथियार या ड्रोन बनाए जा रहे हैं, वे अब रूसी हमलों के दायरे में आ सकते हैं.

11 देशों की ‘हिटलिस्ट’ से बढ़ी हलचल

रूस द्वारा जारी तथाकथित ‘हिटलिस्ट’ में कई प्रमुख देशों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, पोलैंड, स्पेन, इटली और नीदरलैंड जैसे देश शामिल हैं. इसके अलावा तुर्की और इजरायल का नाम भी इस सूची में होने का दावा किया गया है. रूस का कहना है कि ये देश यूक्रेन के लिए “रणनीतिक सपोर्ट बेस” बन चुके हैं, जहां से हथियार और तकनीकी सहायता दी जा रही है.

तुर्किये पर खास नजर

सूची में तुर्किये का नाम शामिल होना विशेष रूप से ध्यान खींचता है. तुर्किये एक नाटो सदस्य होने के साथ-साथ मुस्लिम बहुल देश भी है, जिसने अब तक रूस और यूक्रेन के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है. लेकिन रूस का आरोप है कि तुर्किये में ऐसी फैक्ट्रियां काम कर रही हैं, जो यूक्रेन के लिए ड्रोन के पुर्जे तैयार कर रही हैं.

इस कारण रूस ने साफ संकेत दिया है कि यदि उसके खिलाफ इन संसाधनों का उपयोग हुआ, तो तुर्किये भी कार्रवाई से अछूता नहीं रहेगा.

यूक्रेन पर भीषण हमला

इन चेतावनियों के बीच रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला भी किया है. एक ही रात में सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर कई इलाकों को निशाना बनाया गया. भारी बमों के इस्तेमाल से इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और कई लोगों की जान चली गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. यह हमला इस बात का संकेत है कि युद्ध अब और अधिक विनाशकारी रूप ले सकता है.

Energy Lockdown: पाकिस्तान में लगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’! जानें कैसे होता है इसमें काम? इन देशों ने भी उठाया बड़ा कदम

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026

दुष्कर्म पीड़िता का पलटवार! बाजार में आरोपी की चप्पलों से हुई धुनाई, घसीटकर पहुंचाया थाने

Madhya Pradesh news: पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्मवीर बंजारा उस पर लगातार केस…

April 16, 2026