Categories: विदेश

क्या Pakistan में भी होगा तख्तापलट? नेपाल के बाद पाक की सड़कों पर तबाही वाला मंजर

POK News: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंक देखने को मिला. POK में पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हो गई. जिसमे कई लोगों की जान चली गई और कई लोग बुरी तरह घायल हो गए.

Published by Heena Khan

Pakistan News: पाकिस्तान में इस समय तबाही वाला मंजर देखने को मिल रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोग शाहबाज़ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज तीसरा दिन है जब लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, इतना ही नहीं हालत यूं हैं कि लोग आगजनी कर रहे हैं और सड़कें जाम कर रहे हैं ताकि सोई हुई शाहबाज़ सरकार की नींद टूटे, लेकिन सरकार विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में लगी हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल (1 अक्टूबर, 2025) सुरक्षा बलों और कश्मीरियों के बीच झड़प हो गई. जिसके परिणामस्वरूप पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग बुरी तरह घायल हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी पुलिस ने आतंकियों का रूप अपना रखा है. इससे पहले, पाकिस्तानी पुलिस और सरकार समर्थक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Related Post

पाकिस्तान के बाकी इलाकों में भड़की हिंसा

हैरान कर देने वाली बात ये है कि पाकिस्तानी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच बुधवार को पीओके में यह तीसरी बड़ी झड़प हुई थी. हिंसा की आग अब बाकी इलाकों में भी फैल चुकी है. अब तक, पीओके के कश्मीरी और पाकिस्तानी पुलिस मुजफ्फराबाद में आमने-सामने थे. अब, धीरकोट के अलावा, पीओके के मीरपुर जिले के ददयाल इलाके में भी हंगामा देखने को मिला, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

पाक में फैली अशांति

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमे देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी पुलिस पीओके में एके-47 से कश्मीरियों का नरसंहार कर रही है. बुधवार शाम 4 बजे मुजफ्फराबाद में नागरिकों के साथ झड़प के बाद, पाकिस्तानी पुलिस ने एके-47 राइफलों से अंधाधुंध गोलीबारी की. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अकेले मुजफ्फराबाद में तीन लोग मारे गए हैं और आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026

फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, ‘राधा नाम’ की भक्ति में हुए लीन

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan visit : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक बार…

April 20, 2026