Categories: विदेश

9 दिनों तक सेना के साथ रहने के बाद अब कहां हैं केपी शर्मा ओली?

KP Sharma Oli: केपी शर्मा ओली ने लगातार 9 दिन सैन्य सुरक्षा में बिताने के बाद से अपने ठिकाने को बदल दिया है।

Published by Divyanshi Singh

KP Sharma Oli: नेपाल में Gen-z (nepal gen z protest) के हिंसक विरोध के बाद तख्तापलट हुआ. केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को अपने आवास से भागने और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद से कई कयास लगाए गए जिसमे बताया गया कि वो दुबई भाग गए. वहीं कई लोगो ने कहा कि वह चीन में हैं. लेकिन अब सच का खुलासा हो गया है. दरअसल केपी शर्मा ओली को नेपाल की सेना ने शरण दी थी. 

सेना की सुरक्षा में 9 दिन बिताए

केपी शर्मा ओली ने लगातार 9 दिन सैन्य सुरक्षा में बिताए. जिसके बाद वे सेना की बैरक से एक निजी स्थान पर चले गए. उनके इस्तीफे के बाद, सुशीला कार्की (Sushila Karki) लको नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.

अभी कहां हैं केपी शर्मा ओली

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जिस सेना की बैरक में केपी ओली को रखा गया था, वह काठमांडू के उत्तर में शिवपुरी वन क्षेत्र में स्थित है. हालांकि उनके वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केपी ओली काठमांडू से 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके में एक निजी आवास में चले गए हैं.

Related Post

जला दिया केपी ओली का निवास

Gen-z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान 9 सितंबर को केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालाकोट स्थित उनके आवास को जला दिया था. उस समय वह प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर थे. हालांकि, जब विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, तो वह सेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री आवास से सुरक्षित स्थान पर चले गए. केपी ओली के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनल, माधव कुमार नेपाल और कई अन्य वरिष्ठ राजनीतिक नेता भी कई दिनों तक सेना की सुरक्षा में रहे.

क्या ओली पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे?

इस बीच नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री अराजू राणा देउबा, जो हिंसा में घायल हुए थे, सेना की सुरक्षा में हैं. प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए शेर बहादुर और अराजू का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल 19 सितंबर को संविधान दिवस पर ललितपुर जिले के च्यासल में एक अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जहाँ पार्टी का केंद्रीय कार्यालय स्थित है. यह निश्चित नहीं है कि ओली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं.

सूर्यकुमार यादव के हाथ ना मिलाने से भड़के पाक आतंकी? पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने दी भारत को धमकी

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026