Morena VIP wedding: मुरैना में एक खास पारिवारिक समारोह उस वक्त बेहद खास बन गया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता खुद नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंचे. मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया.
सीएम ने दी वैवाहिक जीवन की बधाई
व्हाइट हाउस में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने नवदंपत्ति के सुखद, सफल और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के सह संगठन प्रभारी अजय जामवाल भी मौजूद रहे. तीनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से समारोह का महत्व और भी बढ़ गया.
कृषि मंत्री की नातिन का था विवाह
बताया जा रहा है कि यह विवाह प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना की नातिन का था, जिसके चलते यह आयोजन राजनीतिक दृष्टि से भी खास बन गया.
प्रदेश के कई बड़े चेहरों की मौजूदगी दिखी
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अजय जामवाल, कृषि मंत्री कंसाना के निवास से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए. कुल मिलाकर, यह विवाह समारोह सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी खास बन गया, जहां प्रदेश के कई बड़े चेहरों की मौजूदगी देखने को मिली.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.