Home > राजस्थान > Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 20, 2026 6:32:40 PM IST



Rajasthan Refinery Fire: नागौर सांसद और RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज हादसा नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले इस तरह की घटना होना कई बड़े सवाल खड़े करता है.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

दरअसल, सोमवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित

यह घटना ऐसे समय हुई जब एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां दौरा और उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. रिफाइनरी देश के बड़े और रणनीतिक प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जाती है, ऐसे में इस तरह की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

RLP सुप्रीमो का सीएम भजन लाल पर निशाना

बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या प्रशासन केवल दिखावे की तैयारियों में व्यस्त रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम दौरे को लेकर आनन-फानन में तैयारियां की गईं और सुरक्षा जैसे अहम पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से न सिर्फ आमजन की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगता है, बल्कि प्रदेश में निवेश और औद्योगिक माहौल भी प्रभावित हो सकता है. बेनीवाल ने मांग की कि इस गंभीर चूक की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से लेनी चाहिए.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement