Categories: विदेश

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा ? जानें कौन होगा नया प्रधानमंत्री

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए पीएम के नाम का ऐलान शाम तक किया जा सकता है।

Published by Divyanshi Singh

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में तख्तापलट हो गया है। प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बताया जा रहा है कि शाम तक नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। वहीं, बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी है।

केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को अपना इस्तीफ़ा सौंपते हुए कहा कि यह राजनीतिक समाधान और मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए है। प्रधानमंत्री ओली ने अपने इस्तीफ़े में कहा “नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार, मुझे 15 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। देश की वर्तमान असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए और संवैधानिक राजनीतिक समाधान व समस्या-समाधान के लिए आगे के प्रयास शुरू करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के अनुसार आज से प्रभावी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं।”

कौन संभालेगा कमान?

जानकारी के अनुसार, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश की कमान उप-प्रधानमंत्री को सौंप दी है। हालाँकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा, संसद को भंग करके नए चुनाव कराने की भी माँग की जा रही है।

Related Post

नेताओं के घरों पर हमले जारी

सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर गोलीबारी के बाद विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने देश के मंत्रियों और नेताओं के घरों पर हमले तेज़ कर दिए। नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीएम ओली के घर की ओर बढ़ी। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेता पुष्प कमल दहल (प्रचंड) के घर पर भी हमला किया गया है। नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष देउबा के घर पर भी हमला किया गया है। गृह मंत्री के घर में आग लगा दी गई है और संचार मंत्री के घर में भी आग लगा दी गई है।

कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

बता दें कि नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। इनमें नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव भी इस्तीफ़ा दे रहे हैं। नेपाल में शेखर कोइराला (नेपाल कांग्रेस) गुट के मंत्री भी इस्तीफ़ा दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों की ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा दे दिया था।

Nepal Gen Z Protest: देश छोड़कर भाग सकते हैं पीएम ओली, हुआ बड़ा खुलासा

Gen-Z ने फूंक दिए राष्ट्रपति-गृह मंत्री और विदेश मंत्री के घर, डर के मारे अपनी कुर्सी छोड़ रहे हैं नेपाली मंत्री

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026