Categories: विदेश

Nepal Unrest: जिंदा हैं नेपाल के पूर्व पीएम खनल की पत्नी, मौत की खबर निकली झूठी

Nepal Gen Z Protest Latest Updates: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार अभी जिंदा है, उनका उपचार जारी है. कल उनकी मौत की खबर सामने आई थी.

Published by Sohail Rahman

Nepal Gen Z Protest Latest Updates: नेपाल में फेसबुक और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने के बाद Gen Z ने आंदोलन शुरू कर दिया, ये आंदोलन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शकारियों ने नेपाल के संसद भवन, पूर्व प्रधानमंत्री ओपी शर्मा ओली का घर, कोर्ट आदि कई सार्वजानिक स्थानों को आग के हवाले कर दिया. कल खबर सामने आई कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जला दिया. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि वो अभी जीवित हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रदर्शनकारियों ने खनल के घर पर किया हमला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उग्र भीड़ ने मंगलवार को खनल के घर पर हमला किया. इसके बाद, रविलक्ष्मी को घर के अंदर बंद कर दिया गया और घर में आग लगा दी गई. बाद में, रविलक्ष्मी को गंभीर हालत में कीर्तिपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने बताया कि इलाज के दौरान रविलक्ष्मी की मौत हो गई. लेकिन बुधवार को कीर्तिपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. किरण नाकर्मी ने कहा कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर है. जलने के कारण उनके फेफड़ों को काफी नुकसान पहुँचा है. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था.

अब तक क्या-क्या हुआ?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल में प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पूरा नेपाल तबाह-व-बर्बाद हो गया. नेपाल में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, कई मंत्रियों और शीर्ष नेताओं के सरकारी और निजी आवासों पर हमला किया, तोड़फोड़ की और आग लगा दी. हद तो तब हो गई जब इन प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन और सर्वोच्च न्यायालय को भी नहीं छोड़ा, इन महत्वपूर्ण स्थानों को भी आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा, कई बैंकों में तोड़फोड़ और लूटपाट की भी खबरें सामने आई है.

Related Post

सेना ने संभाली कमान

नेपाल में लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है. सेना ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने आंदोलनकारियों से संयम बरतने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है. नेपाल में जारी प्रदर्शन के बीच नेपाल की अलग-अलग जेलों से 6 हजार से ज्यादा कैदियों के फरार होने की भी जानकारी सामने आ रही है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रबी लामिछाने को रिहा करा लिया, जो भ्रष्टाचार के आरोप में नाखू जेल में बंद थे. उन्हें पिछले साल 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें :- 

Poland Airspace Violation: रूसी ड्रोन ने किया पोलैंड के हवाई इलाके का उल्लंघन, क्या होगी NATO की एंट्री?

पोलैंड के अंदर घुसे रूसी ड्रोन…पोलिश पीएम ने किया ऑर्टिकल 4 का इस्तेमाल, NATO देशों ने उतारे लड़ाकू विमान

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026