Categories: विदेश

Korean Star Lee Jung-Jae: ‘Squid Game’ एक्टर के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का खेल! फैन के उड़ गए होश

Korean Star Lee Jung Jae: नेटफ्लिक्स सीरीज 'स्क्विड गेम्स' दुनिया भर में लोकप्रिय है. इस शो के फैंस हर जगह है. शो के स्टार ली जंग जे इन दिनों चर्चा में हैं. कोरियन स्टार के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिससे उनके फैंस हैरान है.

Published by Mohammad Nematullah

Korean Star Lee Jung Jae: नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्क्विड गेम्स’ के दुनिया भर में दिवाने है. इस सीरीज का हर किरदार बेहद लोकप्रिय है. लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खीचने वाला किरदार ली जंग-जे है. जो प्लेयर 456 का किरदार निभाने वाले  एक्टर Lee Jung-jae. इस सीरीज के अलावा भी कमाल काम किया है और कोरियन सिनेमा में भी उनकी अच्छी-खासी पहचान है.

हाल ही में ली की एक सेल्फी ने सुर्खियां बटोरी है. उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब ली एक और मामले में चर्चा का विषय है. उनके नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. उनके नाम पर एक महिला से 500 मिलियन KRW (3 करोड़ रुपये) की ठगी की गई है.

Related Post

AI जेनरेटिड फोटोज से महिला के साथ धोखाधड़ी

ली एक वैश्विक स्टार हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज़्यादा है. खबरों के मुताबिक एक व्यक्ति ने AI का इस्तेमाल करके ली का चेहरा बनाकर एक महिला से 500 मिलियन दक्षिण कोरियन वॉन (3 करोड़ रुपये) की ठगी की. यह घटना 22 अक्टूबर को हुई. ली के प्रशंसकों का कहना है कि यह उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की एक साजिश है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से संपर्क किया. आरोपी ने अपना नाम ली जंग जे बताया. उसने महिला से कहा कि स्टार अपने प्रशंसकों से मिलना और बात करना चाहता है. उसने उसे मनाने के लिए AI से तैयार की गई तस्वीरें भी भेजी.

महिला से 3 करोड़ की ठगी

महिला ने बताया कि आरोपी ने एक फर्ज़ी पहचान पत्र का भी इस्तेमाल किया है. उसने महिला को बताया कि वह स्क्विड गेम्स के सीजन 3 की शूटिंग कर रहे है. महिला ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी उसने उसे मैसेज में “डार्लिंग” और “हनी” कहना शुरू कर दिया. जिससे उसे लगा कि उसके साथ प्रेम संबंध बन रहे है. फिर उसने महिला से कहा कि अगर वह 60 लाख दक्षिण कोरियाई वॉन दे, तो वह उसे ली से मिलवा सकता है. इसके बाद आरोपी ने महिला से 50 करोड़ दक्षिण कोरियाई वॉन यानी लगभग 3 करोड़ रुपये ठग लिया है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026