Nepal के बाद अब इस देश में भड़के Gen Z, राष्ट्रपति की कर दी बुरी हालत, सड़कों पर बिछीं लाशें

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में हाल ही में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा फूटा था, और अब हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में भी ऐसा ही विद्रोह देखने को मिल रहा है.

Published by Heena Khan

Gen Z Protest: नेपाल में प्रधानमंत्री के खिलाफ Gen Z सड़कों पर उत्तर आये थे. इनके आक्रोश को देख हर कोई हैरान था, वहीं इन्होंने नेपोटिस्म का मुद्दा उठाते हुए नेपाल में तख्तापलट तक करवा दिया, हालात ऐसे हो गए थे कि हर तरफ आग से झुलसती हुई गाड़ियां और घर देखे जा रहे थे. वहीं आपको बता दें, नेपाल में हाल ही में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा फूटा था, और अब हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में भी ऐसा ही विद्रोह देखने को मिल रहा है. पिछले गुरुवार को, लगभग 1,000 युवा प्रदर्शनकारियों ने अफ्रीकी देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में मार्च निकाला और पुलिस से भिड़ गए, जिसने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. वहीं वो राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

पुलिस से भीड़ गए Gen Z

आपको बताए दें यह मेडागास्कर में सबसे भीषण अशांति का तीसरा हफ़्ता था. पुलिस को बख्तरबंद वाहनों में एंटानानारिवो की सड़कों पर गश्त करते और प्रदर्शनकारियों पर हमला करते देखा जा सकता था, जिनमें से ज़्यादातर नकाबपोश थे. इस बात की तुरंत पुष्टि नहीं हो पाई है कि झड़पों में कोई घायल हुआ है या नहीं. इतना ही नहीं दुखद बात तो ये है कि प्रदर्शनकारी समूह खुद को “जनरेशन ज़ेड मेडागास्कर” कहता है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों में 22 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं. सरकार इस आंकड़े पर विवाद करती है. शुरुआत में ये विरोध प्रदर्शन पानी और बिजली कटौती के विरोध में शुरू हुए थे, लेकिन जल्द ही भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से उपजी हताशा ने इन्हें और बढ़ा दिया.

Related Post

राष्ट्रपति की छिनेगी कुर्सी

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने विरोध प्रदर्शनों के चलते अपनी पूरी कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया, लेकिन इससे जनरल ज़ेड संतुष्ट नहीं हुए, जो अब उनके इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने बुधवार को राजोइलिना के साथ बातचीत का निमंत्रण भी अस्वीकार कर दिया. महामसीना म्यूनिसिपल स्टेडियम के पास एनोसी और महामसीना ज़िलों में हुई झड़पों के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने कुछ सड़कों पर पत्थर और जलते हुए टायर बिछा दिए. अधिकारियों ने अंबोहिजातोवो ज़िले के डेमोक्रेसी स्क्वायर और आसपास के इलाकों में कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि पुलिस ने इलाके पर नज़र रखी.

‘इस देश में रहना है तो सीता राम…’,‘I Love Muhammad’ पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, मुसलमानों को दे दिया चैलेंज

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026