Home > धर्म > Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. खासतौर से यह जरूर देखें कि उसका परिवार कैसा है?

By: JP Yadav | Last Updated: March 6, 2026 6:34:40 AM IST



Chanakya Niti: महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य के नीति संदेश बहुत काम आते हैं. चाणक्य की नीतियों का ठीक से अध्ययन और फिर उनका अनुसरण किया जाए तो जीवन बेहद सुखमय और सार्थक बनाया जा सकता है. राजनीति, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र से जुड़े विषयों पर आचार्य चाणक्य की नीतियों के जरिये लोग अपने जीवन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को  टाल सकते हैं या फिर उनसे पूरी तरह से निजात पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, लोगों को शादी सोच-समझकर करनी चाहिए, क्योंकि एक सच्ची पत्नी चरित्रवान, धार्मिक और वफादार होती है.  वह मुश्किल समय में पति का साथ देती है. 

परिवार होना चाहिए अच्छा

आचार्य चाणक्य का मानना है कि लड़की अगर सुंदर है और उसका परिवार अच्छा नहीं है, तो उससे शादी नहीं करनी चाहिए. वजह यह है कि अच्छा परिवार अपने बच्चों का अच्छे संस्कार भी देता है. ऐसे परिवार की लड़की संस्कार से भरी होती है. यह भी ध्यान रखें कि शादी ऐसे घर में करनी चाहिए जो आपके बराबर हो. 

जल्दबाजी ना लें शादी का फैसला

शादी पूरे जीवन का फैसला होता है. दूसरे परिवार की लड़की अन्य घर जाती है. ऐसे में विवाह के फैसले को बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए. जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला जिंदगी बर्बाद कर सकता है. 

चरित्रवान हो लड़की

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, लड़क वही अच्छी होती है जो चरित्रवान, समझदार, धर्मपरायण और मीठा बोलने वाली हो. ऐसी लड़की ही शादी के बाद अपने पति के प्रति सच्ची और वफादार होती है. ऐसी लड़की परिवार में आती है तो पति के साथ घर के सदस्य भी धन्य हो जाते हैं. 

करती हो बड़ी की इज्जत

वह लड़की तन से सुंदर ना भी हो तो लेकिन मन से सुंदर होती है तो अपने परिवार की इज्जत करती है. वह लड़की जो अपने घर के बड़े बूढों को सम्मान देती है वह शादी के बाद आपके परिवार के साथ भी अच्छा व्यवहार जरूर करेगी. ऐसे में इस तरह की लड़की से जरूर शादी करनी चाहिए.

लड़की व्रत और धर्म का पालन करने वाली हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार वह लड़की जो कभी भगवान के लिए व्रत नहीं रखती. इसके साथ ही उसकी पूजा पाठ में भी रुचि नहीं है. ऐसी लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसी लड़की जब घर में बहू बनकर आती है तो नकारात्मकता ही बनी रहती है.

Advertisement