Categories: विदेश

4000 साल पुराने पिरामिड पर ड्रॉइंग करना बना मुसीबत! जांच के बीच टूर गाइड हुआ गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

Viral Video: मिस्र का एक वीडियो आज कल बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. मिस्र के सक्कारा इलाके में मौजूद उनास के मशहूर पिरामिड पर चॉक से ड्राइंग बनाने के बाद एक टूर गाइड को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Viral Video: मिस्र का एक वीडियो आज कल बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. मिस्र के सक्कारा इलाके में मौजूद उनास के मशहूर पिरामिड पर चॉक से ड्राइंग बनाने के बाद एक टूर गाइड को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

यह पूरा घटना एक वायरल वीडियो से आमने आया है, जिसके बाद मिस्र के गृह मंत्रालय ने तुरंत जांज शुरू कर दिया है, और गाइड को गिरफ्तार कर लिया है. मिस्र के कानूनू के अनुसार पिरामिड पर ड्राइंग बनाना या उन्हें नुकसान पहुंचाना गैरकानूनी है. 

Holi Bhai Dooj 2026: 4 मार्च या 5 मार्च? होली भाई दूज 2026 को लेकर कन्फ्यूजन खत्म! जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

क्या था वायरल वीडियो

वीडियो में एक टूर गाइड रूसी टूरिस्ट को पिरामिड के बारे में समझा रहा है और उसके बाहर चॉक से एक स्टिक फिगर या डायग्राम जैसा कुछ बना रहा है. वह पिरामिड के बेस की ओर झुका, और टूरिस्ट पास खड़े होकर सुन रहे थे, जबकि वह निशान बना रहा था. गाइड ने निशान मिटाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ है. स्थानीय आर्कियोलॉजिकल इंस्पेक्टर ने सक्कारा टूरिज्म पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है.

Related Post

X पर जारी कर लिखा कि…

X पर जारी एक बयान में मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा कि गाइड ने टूरिस्ट को साइट के बारे में बताते हुए ‘पिरामिड में से एक के बाहरी कवर पर ड्राइंग बनाकर एक पुराने स्मारक को नुकसान पहुंचाया.’ हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में गीज़ा के बड़े इलाके का ज़िक्र था, लेकिन बाद में लोकल मीडिया ने इस स्मारक की पहचान सक्कारा में उनास के पिरामिड के तौर पर की है. मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा कि ‘पूछताछ के दौरान गाइड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अधिकारियों ने तुरंत एक्सपर्ट्स को बुलाया और निशान साफ करवाए.’

India AI Impact Summit 2026: एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने के लिए तैयार देश, मोदी सरकार की नजर विकसित भारत 2047 पर

उनास पिरामिड का महत्व

उनास पिरामिड मिस्र के पांचवें राजवंश का आखिरी शाही पिरामिड है, जो लगभग 4400-4500 साल पुराना है. सक्कारा में मौजूद जो UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, यह पिरामिड ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सबसे पुराने पिरामिड टेक्स्ट है, जो अंदर की दीवारों पर खुदे हुए धार्मिक लेख है. फिरौन उनास (2375-2345 BC) के लिए बनाया गया यह स्मारक हर साल लाखों टूरिस्ट को अपनी ओर खींचता है.

गाइड का जवाब और कानूनी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाइड ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि उसने एक “गंभीर गलती” की है, लेकिन वह मिस्र की पुरानी विरासत का सम्मान करता है. मिस्र के एंटीक्विटीज प्रोटेक्शन लॉ के तहत, ऐसे कामों के लिए जेल और जुर्माना हो सकता है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि अभी और जानकारी नहीं दी गई है.

Holi Bhai Dooj 2026: 4 मार्च या 5 मार्च? होली भाई दूज 2026 को लेकर कन्फ्यूजन खत्म! जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026