Women’s Reservation Bill controversy: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सपा विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना; लगाए गंभीर आरोप

Women’s Reservation Bill controversy: महिला आरक्षण बिल को बहुमत न मिलने पर गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि पहले जनगणना कराई जाए, उसके बाद ही आरक्षण पर विचार किया जाए.

Published by Preeti Rajput

Women’s Reservation Bill controversy: महिला आरक्षण बिल, जो एक दिन पहले सदन में विपक्ष की रणनीति के चलते बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका, इस मुद्दे पर गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जय किशन साहू से बातचीत की गई. उन्होंने बताया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के सभी नेता उनके साथ थे. उनका कहना था कि पहले जनगणना कराई जाए, उसके बाद ही आरक्षण पर विचार किया जाए. 

विधायक ने सरकार पर साधा निधाना

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल केवल राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया था और महिला आरक्षण के नाम पर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में दलित और पिछड़े वर्गों को जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें इस बिल में उचित स्थान नहीं मिला, इसलिए उन्होंने इसका विरोध किया और बिल गिर गया.

भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती?

वहीं, भाजपा द्वारा विपक्ष पर महिलाओं के सम्मान को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है, यह किसी से भी पूछ लिया जाए, सच्चाई सामने आ जाएगी. उनके अनुसार, भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान केवल दिखावा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दलित और पिछड़ी महिलाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए? उनका कहना था कि आज भी दलित और पिछड़ा वर्ग पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया है, इसलिए उन्हें आरक्षण की आवश्यकता है.

Uttar Pradesh News: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 1.04 करोड़ में होगा महादेव मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण, मुरादाबाद में विकास की नई शुरुआत

Related Post

जनगणना की मांग पर क्या बोले विधायक

अखिलेश यादव द्वारा सदन में जनगणना की मांग उठाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार भले ही घर-घर गणना कर रही हो, लेकिन उसमें किस आधार पर गणना हो रही है, यह स्पष्ट नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है और अब जनता उनकी मंशा समझ चुकी है कि महिला आरक्षण बिल के जरिए वे क्या संदेश देना चाहते थे.

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से…

April 18, 2026

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026