Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

Saharanpur AC theft Gang: सहारनपुर पुलिस अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कपड़े की दुकान से एसी आउटडोर का सामान चोरी करने वाली घटना का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

Published by Preeti Rajput

Saharanpur AC theft Gang: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कपड़े की दुकान से एसी आउटडोर का सामान चोरी करने वाली घटना का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. 

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी नरेश जिंदल निवासी कन्हैयालाल मार्किट, रायवाला की तहरीर पर थाना मण्डी में मुकदमा दर्ज किया गया था. वादी ने अपनी कपड़े की दुकान से एसी के आउटडोर यूनिट के अंदर का सामान चोरी होने की शिकायत दी थी.

एसी चोरी गैंग का पर्दाफाश

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज  मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान खाता खेड़ी रोड, जेवी जैन कॉलेज के पास से चारों आरोपियों राशिद, शाहरुख, भोला उर्फ नौशाद और बिन्नी उर्फ बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. 

Saharanpur Bajrang Dal: सहारनपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Related Post

4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी के कम्प्रेशर के 6 पुर्जे और करीब 500 ग्राम तांबे का तार बरामद किया है. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है. पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. इस कार्रवाई में थाना मण्डी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.

फिर शुरू हुआ ‘The Rebel Kid’ का विरोध! इन्फ्लुएंसर अपूर्वा ने रील के लिए काटा रक्षा सूत्र, क्या कलावा से खराब हो रहा था लुक?

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026

Jabalpur Bank Security Meeting: जबलपुर में बैंक सुरक्षा पर मंथन, अधिकारियों के साथ बनाई गई रणनीति; हाई अलर्ट पर प्रशासन

Jabalpur Bank Security Meeting: बैंक सुरक्षा को लेकर जबलपुर में हाई-लेवल मीटिंग की गई. जिसमें…

April 18, 2026

Raebareli news: पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Raebareli news: रायबरेली के लालगंज में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध…

April 18, 2026