महिला आरक्षण पर घमासान, भाजपा ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; बोली ‘महिलाओं के अधिकारों से समझौते’

Women Reservation Bill Row: महिला आरक्षण बिल पर विवाद बढ़ता जा रहा है. मथुरा में भाजपा ने विपक्ष पर लगाया महिलाओं के अधिकारों से समझौते का आरोप लगाया है.

Published by Preeti Rajput

Women Reservation Bill Row: लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) संशोधन बिल पारित न हो पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने इस घटनाक्रम को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताते हुए विपक्ष की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

श्याम शर्मा ने कहा कि यह बिल देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल था, लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका समर्थन नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से महिला आरक्षण की बात करने वाला विपक्ष, जब इसे लागू करने का अवसर आया तो पीछे हट गया.

‘विपक्ष का असली चेहरा आया सामने’

उन्होंने कहा विपक्ष का असली चेहरा देश के सामने आ गया है. जो दल महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वही आज उनके सशक्तिकरण के सबसे बड़े अवरोधक बन गए हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीति के कारण एक ऐतिहासिक अवसर हाथ से निकल गया.

Uttar Pradesh News: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 1.04 करोड़ में होगा महादेव मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण, मुरादाबाद में विकास की नई शुरुआत

Related Post

‘प्रयास जारी रहेंगे’

भाजपा मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान और समान भागीदारी के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देगी.

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से…

April 18, 2026

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026