Home > उत्तर प्रदेश > Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 6:37:19 PM IST



Bareilly Crime: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मसीहाबाद में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बरेली पुलिस के अनुसार आरोपी को शनिवार को नल नगरिया अड्डे से गिरफ्तार किया गया.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना मीरगंज में मुकदमा संख्या 145/26 धारा 70(1) बीएनएस के तहत सतीश पुत्र फतेह सिंह और वीरपाल पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम मसीहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध संजय तोमर द्वारा की जा रही है.

न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी 

पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नल नगरिया अड्डे से आरोपी सतीश (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

शराब पीने की थी लत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है. घटना वाले दिन वह पीड़िता के खेत पर गेहूं थ्रेसिंग के लिए गया था, लेकिन जमीन में नमी होने के कारण काम नहीं हो सका. लौटते समय रास्ते में उसे पीड़िता मिली, जिसके बाद उसने गलत कृत्य किया.

Jabalpur Encroachment Case: अतिक्रमण पर बवाल, तक्षशिला कॉलेज-जैन मंदिर पर कार्रवाई क्यों नहीं? कोर्ट में उठा सवाल

अन्य आरोपी की तलाश जारी 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध संजय तोमर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक श्रीनिवास सिंह और कांस्टेबल नितिन नागर शामिल रहे. पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश भी कर रही है.

फिर शुरू हुआ ‘The Rebel Kid’ का विरोध! इन्फ्लुएंसर अपूर्वा ने रील के लिए काटा रक्षा सूत्र, क्या कलावा से खराब हो रहा था लुक?

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement