Home > उत्तर प्रदेश > Uttar Pradesh News: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 1.04 करोड़ में होगा महादेव मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण, मुरादाबाद में विकास की नई शुरुआत

Uttar Pradesh News: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 1.04 करोड़ में होगा महादेव मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण, मुरादाबाद में विकास की नई शुरुआत

Moradabad Mahadev Mandir Renovation: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महादेव मंदिर का 1.04 करोड़ से होगा भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जिसके लिए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शिलान्यास कर दिया है.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 4:02:34 PM IST



Moradabad Mahadev Mandir Renovation: मुरादाबाद में कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम ईंधनपुर नगला के प्राचीन महादेव मंदिर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य शनिवार को शुरू हो गया. उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण की मंजूरी के बाद प्राचीन महादेव मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया. 

1.04 करोड़ से होगा भव्य सौंदर्यीकरण

पार्टी के पदाधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राचीन महादेव मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया. इस दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के प्राचीन शिव मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए व्यापक योजनाएं चला रहा है. योजना अंतर्गत विभिन्न मंदिरों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. 

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया शिलान्यास

इसी कड़ी में विधायक के प्रस्ताव पर शिव मंदिर ईधनपुर नगला को चयनित कर कब से शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल सुंदरीकरण तथा विकास के लिए चयनित किए गए हैं. परियोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण एवं शौचालय ब्लॉक निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त परिसर का लैंडस्केपिंग और लाइटिंग कार्य करके सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. 

क्या बोलें कुंदरकी विधायक?

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जल्द ही मंदिर सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मंदिर में सोंधीकरण कार्य शुरू होने के चलते क्षेत्रीय एवं गांव के लोगों में खुशी का माहौल है.

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर एपीएम पर्यटन विभाग राजेंद्र, सहायक अभियंता सौरभ कुमार, मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूरे सिंह, शिवलाल, धर्मेंद्र लाठर, वेदप्रकाश, संतराम, राजदीप सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, जिला मंत्री ज्योति बाल्मीकि, विजेंद्र चौधरी, रोहित पाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे.

Hathras Protest: VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन जारी ,‘लव जिहाद’-धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग; सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement