Home > बिहार > Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने के कारण यूवक की दर्दनाक मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 8:09:07 PM IST



Aurangabad News: नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी की है. मृतक की पहचान उस गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार रविदास शुक्रवार की रात शौच के लिए नदी की तरफ गया था. जहां अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. 

नदी में डूबा यूवक 

मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब खोजबीन के दौरान शनिवार की अहले सुबह नदी की ओर पहुंचे. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. बताया जाता है कि मृतक के दो-तीन बच्चे हैं. इस हादसे के बाद वे अनाथ हो गए. मृतक अत्यंत गरीब है. 

Balrampur CMO transfer: सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों के बाद बड़ा एक्शन, बलरामपुर से हुआ तबादला

आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग

इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है. थानाध्यक्ष विनय कृष्णा ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को मिर्गी की बीमारी थी, संभवतः शौच के दौरान मिर्गी आई होगी और पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Saharanpur Bajrang Dal: सहारनपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement