Home > देश > PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो पाया. इस बिल के फेल होने पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के पीछे एक बड़ा कारण है - इन वंशवादी पार्टियों का डर.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 9:24:28 PM IST



PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज 18 अप्रैल को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कांग्रेस समते विपक्ष पर निशाना साधा है. दरअसल शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो पाया. इस प्रस्ताव में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने  और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई थी. लेकिन विपक्ष ने इस बिल के लिए सहमति नहीं दी. 

महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज मैं यहां एक जरूरी मुद्दे पर बात करने आया हूं, खासकर इस देश की महिलाओं के लिए. इस देश का हर नागरिक देख रहा है कि महिलाओं की तरक्की कैसे रुक गई है. हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, हम कामयाब नहीं हुए हैं. नारी शक्ति अधिनियम में बदलाव नहीं हो पाए. और मैं इसके लिए देश की सभी माताओं और बहनों से माफ़ी मांगता हूं.’

‘महिलाओं के आत्म-सम्मान पर हमला’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, ‘मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि जब महिलाओं की भलाई का यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी खानदानी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं. ये लोग महिलाओं के हक छीनकर मेज थपथपा रहे थे. यह महिलाओं की इज्जत और आत्म-सम्मान पर हमला था.’

विपक्ष पर साधा निशाना 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए, PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस, SP, DMK, TMC और दूसरी पार्टियों ने इतने सालों में एक ही बहाना बनाया है. कोई टेक्निकल मुद्दा उठाकर, उन्होंने महिलाओं के हक को लूटा है. देश राजनीति के इस गंदे पैटर्न को समझ गया है और इसके पीछे का कारण भी समझ गया है.’

Jabalpur Encroachment Case: अतिक्रमण पर बवाल, तक्षशिला कॉलेज-जैन मंदिर पर कार्रवाई क्यों नहीं? कोर्ट में उठा सवाल

‘वंशवादी पार्टियों का डर’

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के पीछे एक बड़ा कारण है – इन वंशवादी पार्टियों का डर. उन्हें डर है कि अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो इन वंशवादी पार्टियों की लीडरशिप खतरे में पड़ जाएगी. वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके परिवार से बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें.’ पीएम ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस और उसके साथियों ने पार्लियामेंट में सबके सामने इस कोशिश की भ्रूण हत्या कर दी है. कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी और DMK जैसी पार्टियां इसके लिए ज़िम्मेदार हैं. इसके लिए वे देश की ‘नारी शक्ति’ के गुनहगार हैं.’

‘गलत जानकारी फैलाई गई’

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और उसके साथी डिलिमिटेशन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं. वे इस बहाने बंटवारे की आग को हवा देना चाहते हैं. कांग्रेस ने अंग्रेजों से फूट डालो और राज करो की राजनीति विरासत में सीखी है. आज भी कांग्रेस उसी पर काम कर रही है. कांग्रेस ने हमेशा देश में फूट डालने वाली भावनाओं को हवा दी है. इसलिए, यह गलत जानकारी फैलाई गई कि डिलिमिटेशन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा.’ 

Saharanpur Bajrang Dal: सहारनपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Advertisement