जहां अखिलेश यादव ने पी थी चाय, वहीं फूड सेफ्टी का छापा; खामियों से मचा हड़कंप

Food Safety Raid at Fatehpur Tea Stall : फतेहपुर की फेमस चाय दुकान पर फूड सेफ्टी के छापेमारी की. अधिकारियों ने दुकान की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और चाय बनाने की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की.

Published by Preeti Rajput

Food Safety Raid at Fatehpur Tea Stall: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में चाय पीने के बाद सुर्खियों में आई शहर की एक चाय दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापा मारकर जांच की गई. इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि शहर के आर्यन नामक युवक की चाय की दुकान उस समय चर्चा में आई थी, जब 20 फरवरी 2026 को कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव वहां रुके थे और चाय पी थी. 

फूड सेफ्टी विभाग ने किया निरीक्षण

इसके बाद दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई थी और यह जगह स्थानीय स्तर पर खासा चर्चित हो गई थी. इसी बीच फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए दुकान की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और चाय बनाने की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की. टीम ने चाय के नमूने भी संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खामियों पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ खामियों पर नाराजगी जताई और दुकान संचालक को सख्त चेतावनी दी. विशेष रूप से एल्युमिनियम के बर्तनों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक बताया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो दुकान को सील करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है.

मथुरा में अक्षय तृतीया की तैयारी तेज, बांके बिहारी दर्शन के लिए खास इंतजाम; प्रशासन ने बनाई विशेष रणनीति

Related Post

लंबे समय से चल रही दुकान

दुकान संचालक आर्यन ने कहा कि वह लंबे समय से दुकान चला रहा है और हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखता है. उसने विभाग के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है. फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित जांच अभियान के तहत की गई है और इसका किसी व्यक्ति विशेष या घटना से सीधा संबंध नहीं है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और मामला सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है.

Gauriganj school action: अमेठी में बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, जांच के बाद बड़ा एक्शन, स्कूल बंद का थमाया नोटिस

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026