Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Child talent: मैं रणवीर सिंह बनना चाहता हूं…सवाल के जवाब में बच्चे ने ‘धुरंधर’ के हमजा की तस्वीर बनाई

Child talent: मैं रणवीर सिंह बनना चाहता हूं…सवाल के जवाब में बच्चे ने ‘धुरंधर’ के हमजा की तस्वीर बनाई

Child talent: एक स्कूल असाइनमेंट में बच्चे की मासूम सोच ने सभी का दिल जीत लिया, जब उसने बड़े होकर  रणवीर सिंह जैसा एक्टर बनने की इच्छा जताई. बच्चे ने अपने जवाब में मेहनत को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया और साथ ही एक स्केच बनाकर अपनी क्रिएटिविटी भी दिखाई.

By: Ranjana Sharma | Published: April 18, 2026 4:56:37 PM IST



Child talent: बचपन के सपने अक्सर मासूम होते हैं, लेकिन कई बार यही मासूमियत लोगों के दिलों को छू जाती है. हाल ही में एक स्कूल असाइनमेंट ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही असर छोड़ा है, जहां एक बच्चे ने अपने भविष्य के सपने को बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ जाहिर किया. इस मासूम जवाब ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी दिखाया कि छोटे बच्चों की सोच कितनी साफ और प्रेरणादायक हो सकती है.

बड़े होकर क्या बनना है?’ 

स्कूल में बच्चों से पूछा गया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं. जहां आमतौर पर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या वैज्ञानिक बनने की बात करते हैं, वहीं एक छात्र ने अलग सोच दिखाते हुए लिखा कि वह रणवीर सिंहजैसा एक्टर बनना चाहता है. इस जवाब में न सिर्फ उसका सपना झलकता है, बल्कि उसकी पसंद और सोच भी साफ दिखाई देती है.

स्केच ने बढ़ाई खासियत, हुनर भी आया सामने

बच्चे ने अपने जवाब को और खास बनाते हुए रणवीर सिंह के एक किरदार का स्केच भी बनाया. यह स्केच उसकी क्रिएटिविटी और कला के प्रति झुकाव को दर्शाता है. इतनी कम उम्र में इस तरह की अभिव्यक्ति लोगों को काफी प्रभावित कर रही है. अपने जवाब में बच्चे ने लिखा कि उसे रणवीर सिंह इसलिए पसंद हैं क्योंकि वे मेहनती हैं. यह बात इस पूरे असाइनमेंट को और भी खास बना देती है, क्योंकि इससे साफ होता है कि बच्चा सिर्फ नाम या शोहरत से नहीं, बल्कि मेहनत और लगन से प्रेरित है.

एक्टिंग के साथ डांस और सिंगिंग में भी रुचि

बच्चे ने यह भी बताया कि उसे डांस और सिंगिंग का शौक है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सिर्फ एक्टर बनने का सपना ही नहीं देख रहा, बल्कि एक परफॉर्मर के तौर पर खुद को तैयार करना चाहता है. उसकी यह बहुमुखी रुचि उसके बड़े सपनों की झलक देती है. यह असाइनमेंट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स इसे ‘दिल छू लेने वाला’ और ‘प्योर’ बता रहे हैं. कई लोगों ने बच्चे की सोच, उसकी सादगी और मेहनत की समझ की खुलकर सराहना की है.

Advertisement