ईडन गार्डंस में भारत का दबदबा या वेस्टइंडीज का जलवा? आंकड़ों में कौन भारी; किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का आखिरी मैच 1 मार्च को खेला जाएगा. यह टी20 वर्ल्ड कप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है.

Published by Mohammad Nematullah

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का आखिरी मैच 1 मार्च को खेला जाएगा. यह टी20 वर्ल्ड कप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है. इसलिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी तरह तैयार होगी. हालांकि ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा.

असल में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कोलकाता में एक भी मैच नहीं हारा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन्स में दो मैच खेले हैं, और इन दोनों मैच को आराम से जीत हासिल की है. अब भारतीय टीम उसी मैदान पर वेस्टइंडीज का सामना करेगी. भारत ने इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स में कोई मैच नहीं खेला है. तो आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज आखिरी बार इस मैदान पर कब खेले थे. उस मैच का नतीजा क्या था.

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नया लग्जरी अपार्टमेंट, लोकेशन और कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

ईडन गार्डन्स में भारत vs वेस्टइंडीज की टक्कर कब हुई थी?

पिछली बार भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) का मुकाबला ईडन गार्डन्स में 2022 में हुआ था. उस साल वेस्टइंडीज की टीम भारत आई थी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज के तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए थे. इस सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था. सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था. फिर दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया था. आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराकर सीरीज जीत ली थी. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में कुल चार T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से सभी में भारत ने जीत हासिल की है.

Related Post

भारत बनाम वेस्टइंडीज क्वार्टरफाइनल

2026 T20 वर्ल्ड कप अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है. भारत और वेस्टइंडीज 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगे. यह एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर इंडिया यह मैच जीत जाता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

Suryakumar Yadav Statement: कोलंबो में जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्या कहा, जिसे सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

T20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंडियन टीम का पलड़ा भारी है. इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कुल 30 T20I मैच खेले गए है. इनमें से इंडिया ने 19 मैच जीते है, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 जीते है. इसके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा हुआ था. इंडिया और वेस्टइंडीज ने T20 वर्ल्ड कप में चार मैच खेले हैं, जिसमें तीन बार हार मिली है. हालांकि T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कुल चार मैच खेले गए है. इनमें से वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं, जबकि इंडिया ने 1 मैच जीता है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026