Jabalpur Bank Security Meeting: जबलपुर में बैंक सुरक्षा पर मंथन, अधिकारियों के साथ बनाई गई रणनीति; हाई अलर्ट पर प्रशासन

Jabalpur Bank Security Meeting: बैंक सुरक्षा को लेकर जबलपुर में हाई-लेवल मीटिंग की गई. जिसमें 100 से अधिक बैंक अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई गई.

Published by Preeti Rajput

Jabalpur Bank Security Meeting: जबलपुर में बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में बैंक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के 100 से अधिक बैंक अधिकारी शामिल हुए.बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, जितेन्द्र सिंह और पल्लवी शुक्ला ने बैंक सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की और सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 

बैंक की सुरक्षा को लेकर सख्त प्रशासन

इस दौरान बताया गया कि बैंक सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बैंक प्रबंधन और स्टाफ की सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है. अधिकारियों ने आरबीआई की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैंकों में चैनल गेट, सायरन और पैनिक अलार्म की व्यवस्था अनिवार्य करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों का पूरा कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बैंक के अंदर और बाहर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

व्हाट्सएप ग्रुप बनाने कही बात

पुलिस और बैंक के बीच बेहतर तालमेल के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात भी कही गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा की जा सके. साथ ही गार्ड्स को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए. बैठक में बैंक अधिकारियों द्वारा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग पर भी सहमति बनी, जिस पर पुलिस ने निर्धारित समय में नियमित गश्त का आश्वासन दिया.

Related Post

वित्तीय अपराधों पर सख्त नजर

इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट जैसे वित्तीय अपराधों पर सख्ती से नजर रखने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर सेल को देने के निर्देश दिए गए. यह पहल साफ दर्शाती है कि जबलपुर पुलिस शहर में बैंकिंग सुरक्षा को लेकर गंभीर है और नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठा रही है.

Hathras Protest: VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन जारी ,‘लव जिहाद’-धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग; सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से…

April 18, 2026

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026