सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था. आरोपियों ने मिलकर सरकारी आदेशों और अनुमतियों को फर्जी तरीके से तैयार किया.

Published by Shubahm Srivastava

Dewas Collector Office Scam: मध्य प्रदेश के देवास स्थित कलेक्टर कार्यालय में आदेश जारी करने को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस मामले में नजूल शाखा के एक बाबू, दो अलग-अलग तहसीलों के बाबू और एक बिचौलिया शामिल पाए गए हैं. यह घोटाला तब सामने आया जब एक संदिग्ध आदेश पंजीयन कार्यालय पहुंचा और वहां अधिकारियों को उस पर शक हुआ. जांच के बाद मामला गंभीर पाया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

जांच में खुला संगठित नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था. आरोपियों ने मिलकर सरकारी आदेशों और अनुमतियों को फर्जी तरीके से तैयार किया. वे असली प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन करवाते थे, जिससे किसी को संदेह न हो. इसके बाद अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहर की नकल कर दस्तावेज तैयार किए जाते थे.

धारा 165-6 के तहत जमीन के मामले

सूत्रों के अनुसार यह पूरा खेल भू-राजस्व संहिता की धारा 165-6 से जुड़े मामलों में किया गया, जो अनुसूचित जनजाति वर्ग की जमीन के हस्तांतरण से संबंधित होती है. आरोपियों ने बिना अधिकारियों की जानकारी के लगभग एक दर्जन फर्जी आदेश और अनुमतियां जारी कर दीं. इन आदेशों के आधार पर एक जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी है, जिसे अब निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Related Post

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां

पुलिस ने उप-पंजीयक की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नजूल शाखा का बाबू रमेश लोबानिया, एडीएम का रीडर संजय जाटव, विजयगंज मंडी तहसील का बाबू जितेंद्र भद्रे और बिचौलिया महेंद्र कुशवाह शामिल हैं. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पूछताछ के आधार पर मामले की कई परतें खुल रही हैं.

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित कर्मचारियों को पद से हटाया जाएगा. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की है. यह मामला प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है.

Delhi-Dehradun Expressway: 210KM का सफर अब फटाफट, PM मोदी का बड़ा तोहफा; जानें क्यों खास है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026