Home > उत्तर प्रदेश > Hathras Protest: VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन जारी ,‘लव जिहाद’-धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग; सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Hathras Protest: VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन जारी ,‘लव जिहाद’-धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग; सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Hathras VHP Bajrang Dal Protest: हाथरस में सामाजिक मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का प्रदर्शन जारी है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 3:16:35 PM IST



Hathras VHP Bajrang Dal Protest: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हाथरस के तालाब चौराहा पर देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी, हाथरस के माध्यम से सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव एवं आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई विषयों पर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है.

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं—

  • कथित लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर रोक लगाने की मांग.
  • महिलाओं एवं बालिकाओं के शोषण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई.
  • सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग.
  • खान-पान से जुड़ी घटनाओं के माध्यम से वैमनस्य फैलाने के आरोपों की जांच.
  • जनजातीय एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों वाली तख्तियां लेकर अपनी बात रखी और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता की अपील की. ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजबहादुर ने प्राप्त किया. इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर श्री योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं शहर कोतवाल श्री सतेंद्र राघव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद 

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुकेश सूर्यवंशी, उमाकांत, देवराज कर्मयोगी, भानु प्रताप सक्सेना, गोपाल कृष्ण, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, प्रवीन खंडेलवाल, पवन, अमरदीप, अमित कुशवाह, चेतन यादव, संजय गर्ग, विजय गुप्ता, राजीव, दीपू वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल, दाऊ दयाल वर्मा, महक रावत, प्रियांशी वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे.

हानुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का समापन 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध है और समाज में सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर कार्य करता रहेगा. कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया.

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement