‘मैंने उन्हें कई बार माफ किया’, Govinda ने बताया Sunita Ahuja संग कैसे संभाल रहे रिश्ते की डोर

Govinda opened up about Sunita Ahuja: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर अब खुद एक्टर ने सफाई दी. गोविंदा ने खुलकर बताया कि उन्होंने सुनीता को उनकी गलतियों के लिए कई बार माफ किया है.

Published by Shraddha Pandey

Govinda Sunita relationship: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में खबरें आईं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और वे जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. लेकिन, इन अफवाहों पर खुद कपल ने विराम लगा दिया. दोनों हाल ही में साथ में एक इवेंट में नजर आए और लोगों को साफ मैसेज दे दिया कि उनका रिश्ता अभी भी मजबूत है.

अब गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी सुनीता के बारे में खुलकर बात की. ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो में उन्होंने कहा, “सुनीता खुद एक बच्ची जैसी हैं. मेरे बच्चे भी उन्हें ऐसे ही संभालते हैं जैसे कोई छोटे बच्चे को संभाले. वो बहुत ईमानदार हैं, बस कभी-कभी जो बातें नहीं बोलनी चाहिए वो बोल देती हैं.”

‘अपनी पत्नी की सोच को समझ नहीं पाते गोविंदा’

गोविंदा ने आगे कहा कि कई बार वो अपनी पत्नी की सोच को समझ नहीं पाते, “मर्दों की दिक्कत यही है कि वो औरतों के नजरिए से सोच नहीं पाते. मैं हमेशा मानता हूं कि घर मर्द चलाता है लेकिन पूरी दुनिया औरतें चलाती हैं.”

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

‘उससे भी बहुत गलतियां हुईं’

Related Post

जब उनसे पूछा गया कि क्या सुनीता उनकी गलतियां सुधारती हैं, तो गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा, “उससे भी बहुत गलतियां हुई हैं, मैंने उसे और पूरे परिवार को कई बार माफ किया है.” उन्होंने कहा कि जब मां नहीं होती, तो आदमी अपनी पत्नी पर जरूरत से ज़्यादा निर्भर हो जाता है, और वक्त के साथ वही पत्नी मां की तरह समझाने और डांटने लगती है.

गणेश चतुर्थी पर साथ दिखा कपल

हाल ही में गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए थे. उस वक्त सुनीता ने भी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “अगर हमारे बीच कुछ होता, तो हम इतने करीब नहीं होते. हमें कोई अलग नहीं कर सकता- ना भगवान, ना शैतान.”

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

रिश्ते पर सुनीता ने क्या कहा था?

सुनीता ने पहले एक व्लॉग में देवी महालक्ष्मी मंदिर जाकर कहा था कि जो भी उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली उसे माफ नहीं करेंगी. ऐसी कई बातें हैं जिसने सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें फैला दी थी. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026