Dacoit Box Office: सिनेमाघरों में ठंडी पड़ी ‘डकैत’ की दहाड़, बजट निकालना हुआ मुश्किल; मेकर्स की बढ़ी चिंता

Dacoit Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत ने अपने घुटने टेक दिए हैं. फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं माना जा रहा है. बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म के ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं.

Published by Preeti Rajput

Dacoit Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने  बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है. इसकी कमाई रिलीज के एक महीने पूरे होने के बाद भी जारी है. लेकिन ये फिल्म बाकी नई रिलीज फिल्मों का काम खराब कर रही है. इसी के चलते मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को भी धुरंधर के आगे घुटने टेकने पड़े. 6 दिनों में  फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है. फिल्म अच्छे बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में इस फिल्म का हाल ठीक नजर नहीं आ रहा है. 

डकैत की कमाई में आई गिरावट

‘डकैत’ ने बुधवार को भी थिएटर में अच्छी गिरावट के साथ अपनी कमाई जारी रखी. अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म ने सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन के आखिर तक दुनिया भर में Rs 43.89 करोड़ की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन Rs 27.05 Cr रहा, जबकि भारत में कुल कमाई Rs 31.49 Cr हो गई. विदेशों में कुल कमाई Rs 12.40 Cr हो गई.

‘डकैत’ के छठे दिन के कलेक्शन की जानकारी

छठे दिन, फिल्म ने भारत में  Rs 1.55 Cr की कमाई की. यह पांचवें दिन के Rs 3.00 Cr से 48.3 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को फिल्म कम ऑक्यूपेंसी के साथ चली. तेलुगु वर्शन ने 2,082 शो में 18.0 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ Rs 1.05 Cr नेट कमाए. हिंदी वर्शन ने 2,103 शो में 9.0 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ Rs 50 लाख नेट कमाए. कुल मिलाकर भारत में अब Rs 27.05 Cr नेट कमाई हो गई है.

Related Post

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

बजट से कितनी दूर फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डकैत का बजट 70 करोड़ रुपये के करीब माना जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में करीब 31.49 करोड़ की कमाई कर ली है. यह कमाई आने वाले वक्त के साथ घटती जा रही है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं जा पाएगा. 

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Preeti Rajput

Recent Posts

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

Saharanpur AC theft Gang: सहारनपुर पुलिस अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी…

April 18, 2026

Ballia Politics: भृगु मंदिर में परशुराम जयंती से सियासी संग्राम, क्या बदलेगा बलिया का समीकरण?

Ballia Politics:  बलिया में 19 अप्रैल को भृगु मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला भगवान…

April 18, 2026

Jabalpur theft gang: जबलपुर में एक्टिव चोर गिरोह, बच्चों के सहारे दे रहे वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में दिखा पूरा खेल

Jabalpur theft gang: जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शातिर गिरोह के सक्रिय होने…

April 18, 2026

Jabalpur Encroachment Case: अतिक्रमण पर बवाल, तक्षशिला कॉलेज-जैन मंदिर पर कार्रवाई क्यों नहीं? कोर्ट में उठा सवाल

Jabalpur Encroachment case:  जबलपुर के मदन महल पहाड़ी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर…

April 18, 2026