Deepika Padukone Second Pregnancy: अक्षय तृतीया के मौके पर, बॉलीवुड के क्यूट और शरारती कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को एक खुशखबरी दी है. कपल ने अनाउंस किया कि वे अपने दूसरे बच्चे का जल्द स्वागत करने वाले हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की. यह कपल फिर से पेरेंट बनने वाला है, लेकिन सवाल यह है कि दीपिका सबसे बड़ी फिल्मों, किंग (2026)और पैन-इंडिया फिल्म राका के लिए काम कर रही हैं.
प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेंगी शूटिंग
बता दें कि, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी देश की दो सबसे बड़ी फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी. दो सबसे बड़ी फिल्मों की शूटिंग प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण राका के लिए एक्शन सीन शूट कर रही हैं. और वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखेंगी.
पोस्ट शेयर की दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ पोस्ट करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. कपल ने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दुआ की एक तस्वीर शेयर की. दोनों ने अगस्त 2012 में गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर मिलने के बाद डेटिंग शुरू की थी. अक्टूबर 2018 में, इटली के लेक कोमो में ट्रेडिशनल कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज सेरेमनी में कपल ने शादी कर ली.

