अभिनव कश्यप ने सलमान खान को कहा क्रिमिनल, बोले-‘उन्होंने मेरी पीठ पर छुरा घोंपा’

अभिनव ने सलमान के साथ अपने पंगे को लेकर बात की और कहा कि उन्होंने फिल्म दबंग के जरिए सुपरस्टार को बिग ब्रेक दिया.

Published by Kavita Rajput

Salman Khan Abhinav Kashyap Fight: फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ फिर अपना मुंह खोला है. उन्होंने भाईजान को क्रिमिनल कहा है और साथ ही उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ में सोल्जर की भूमिका निभाने को लेकर भी निशाना साधा है. अभिनव ने कहा, एक काल्पनिक स्थिति ये भी हो सकती है कि सलमान मेरे ऊपर हमला करवाए.वो तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन उनके चमचे परेशान हैं. इस आदमी ने अपनी जिंदगी खुद बर्बाद कर ली है, अब वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा. अभिनव ने सलमान की अपकमिंग फिल्म पर भी निशाना साधा और कहा, इसके जैसा क्रिमिनल सोल्जर की भूमिका निभाएगा? 

उन्होंने मेरी पीठ पर छुरा घोंपा-अभिनव 
अभिनव ने आगे सलमान के साथ अपने पंगे को लेकर बात की और कहा कि उन्होंने फिल्म दबंग के जरिए सुपरस्टार को बिग ब्रेक दिया. अभिनव बोले, उन्होंने मुझसे फिल्म की भीख मांगी और मैंने उन्हें दबंग के जरिए चांस दिया लेकिन उन्होंने मेरी पीठ पर छुरा घोंपा. ये जो इन लोगों ने ज़हर डाला है न मेरे अंदर, ये ज़हर की उलटी कर रहा हूं मैं.अभिनव बोले, वो छपरी है और उसे वीर सैनानी की तरह फिल्म में रोल क्यों निभाना चाहिए?

Related Post

सलमान ने बिग बॉस में बोला था हमला
ये पहला मौका नहीं है जब अभिनव ने सलमान पर हमला बोला हो, इससे पहले भी पिछले दिनों उन्होंने सलमान पर कई आरोप लगाए थे. इससे सलमान चिढ़ गए थे और उन्होंने इशारों में अभिनव पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था, एक और दबंग इंसान है जिसने मेरे साथ आमिर खान पर भी तंज कसा था-काम मिला क्या भाई? सलमान ने आगे अभिनव पर निशाना साधते हुए कहा था, मुझे सिर्फ इसलिए बुरा लगता है कि आप खुद को बर्बाद कर रहे हो, अगर कोई आपको सलाह दे तो उसे सुनो, मैं आपको आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं. टैलेंटेड इंसान है, अच्छा लिखता है लेकिन उसे इसे गलत काम नहीं करने चाहिए.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026