‘महाठग’ के खिलाफ हुई जैकलीन, अब पलट जाएगा पूरा खेल; जेल में ही माथा पीट रहा सुकेश

Sukesh Chandrasekhar money laundering case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ा यू-टर्न ने लिया है. उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है.

Published by Preeti Rajput

Sukesh Chandrasekhar money laundering case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर जैकलीन फर्नांडिस ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. जिसके बाद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें अब और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस सुकेश के खिलाफ गवाह बनने का फैसला कर लिया है. एक्ट्रेस के वकील ने मामले में सुनवाई कर रहीं पटियाला हाउस को जानकारी दी कि वो ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. उन्होंने ईडी से इस मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए भी निवेदन किया है. बता दें कि, उन्होंने पहले ऐसा करने से मना कर दिया था. लेकिन, अब उनका ये फैसला किसी शॉक से कम नहीं होगा.  

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को महंगे गिफ्ट्स दिए थे. जिसमें ज्वेलरी, कार और महंगे कपड़े शामिल थे. एक्ट्रेस ने खुद ये तोहफे भी कुबूल किए थे, जिसके बाद ईडी ने एक्ट्रेस को सह-आरोपी माना था. जिसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2025 में इस केस से निकलने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंची थीं. अब एक्ट्रेस ने इस मामले में एक बड़ा फैसला ले लिया है. सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने का फैसला लिया है. उनके वकील ने भी इस बात की पुष्टि की है.

Dacoit Box Office: सिनेमाघरों में ठंडी पड़ी ‘डकैत’ की दहाड़, बजट निकालना हुआ मुश्किल; मेकर्स की बढ़ी चिंता

Related Post

26 मामलों में सुकेश को मिली जमानत

बता दें कि, सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कुल 31 मामले दर्ज हैं. जिनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है. लेकिन अभी-भी कुछ मामले कोर्ट में होने के कारण उसे रिहाई नहीं मिल पाई है. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा चुनाव चिन्ह को लेकर भी धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है. ऐसे में सुकेश की मुश्किलें कम भले हुई हैं, लेकिन अभी ये मामले पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. जैकलीन फर्नांडिस के इस फैसले के बाद समस्या और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं. 

Taj Mahal mystery: लकड़ी पर टिका दुनिया का अजूबा ताजमहल, जानिए इसकी बुनियाद का चौंकाने वाला सच

Preeti Rajput

Recent Posts

‘राहुल को सुनना सिरदर्द!’ कंगना रनौत का LOP पर तीखा वार, बयान से छिड़ी बहस!

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को…

April 17, 2026

सस्ती होगी CNG? एक्साइज ड्यूटी हटाने की सिफारिश, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

CNG Price Drop Recommendation: उच्चस्तरीय समिति की तरफ से सीएनजी से उत्पाद शुल्क हटाने की…

April 17, 2026

कौन है निदा खान? मल्टीनेशनल कंपनी में धर्मांतरण की असली मास्टरमाइंड; TCS कांड के बाद हुई सस्पेंड

Who is Nida Khan: नासिक टीसीएस आईटी कंपनी में जबरन धर्म परिवर्तन मामले 26 साल…

April 17, 2026