‘धुरंधर 3’ पर सस्पेंस बरकरार, रणवीर सिंह की होगी वापसी या नहीं? जमील जमाली ने तोड़ी चुप्पी

Dhurandhar 3 Update: 'धुरंधर 3' पर सस्पेंस बरकरार, रणवीर सिंह की होगी वापसी या नहीं? जमील जमाली ने तोड़ी चुप्पी

Published by Preeti Rajput
Rakesh Bedi On Dhurandhar 3: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के दोनों पार्ट की जबरदस्त सक्सेस के बाद फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं. वहीं अब धुरंधर के अगले पार्ट को लेकर फिल्म में जमील जमाली के किरदार के लिए मशहूर राकेश बेदी ने एक बड़ा अपडेट दे दिया है.

क्या बोले राकेश बेदी?

ज़ूम के साथ हुई बातचीत के दौरान राकेश ने बताया कि इस सीक्वल को खास क्या बनाता है. धुरंधर 3 का तीसरा पार्ट बनने की प्लानिंग की जा रही है या नहीं. राकेश ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि धुरंधर का तीसरा पार्ट बनेगा. लेकिन धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी दूसरे स्टार्स के साथ बनाया जा सकता है. कहानी एंड जासूस के वापस अपने देश लौटने के साथ होता है.

राकेश बेदी ने क्या कहा?

राकेश बेदी ने अपने किरदार को लेकर कहा कि जमील जमाली और उस ट्विस्ट के बारे भी बताया जिससे पता लगता है कि काम करने वाला एक भारतीय जासूस है. राकेश बेदी ने अपने किरदार ने बारे में बात करते हुए कहा कि ‘दर्शकों के लिए यह एक खास पल था, लेकिन हमारे लिए यह केवल एक सीन था. हम जानते थे कि इससे हलचल मचेगी. धुरंधर पार्ट 1 इतनी बड़ी सुपरहिट थी, इसलिए धुरंधर पार्ट 2 को लेकर दर्शकों का नजरिया पूरी तरह से बदल गया. आप फिल्म को देखकर यह तय नहीं कर सकते कि यह कैसी थी. आप इस सोच के साथ फिल्म देखने जाएंगे, कि यह एक बेहतरीन फिल्म है, क्योंकि इसका पहला भाग भी शानदार था. लोग दूसरे भाग को ऐसे ही देखने नहीं जा रहे थे. वह जानना चाहते थे कि दूसरे पार्ट में क्या होगा. अब दर्शक पार्ट 3 देखना चाहते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता

अदित्य धर द्वारा निर्देशित, दो भाग वाली यह जासूसी थ्रिलर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कमाल की रही है. जिसमें दुनिया भर में कुल 3,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाल है.पहली किस्त ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी वहीं इसके दूसरे पार्ट ने रिलीज के 32 दिनों में भीरत में 1115 करोड़ से अधिक कमाई की.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026