Bihar News: बिहार की सरकारी राशन दुकानों की जांच के लिए सरकार ने चलाया अभियान

Bihar News: बिहार की सरकारी राशन दुकानों की जांच के लिए सरकार ने चलाया अभियान, निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता की जानकारी पूरी तरह उपलब्ध हो

Published by Swarnim Suprakash

पटना से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने  शुक्रवार से जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान हो गया है।   इस संदर्भ में प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के प्रत्येक जन वितरण प्रणाली दुकान का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न ससमय मिलना सुनिश्चित हो सके।

3617 जन वितरण दुकानों का विशेष निरीक्षण

राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के तहत आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को विभाग द्वारा “जीरो ऑफिस डे” घोषित किया गया। आज आपूर्ति से जुड़े सभी पदाधिकारी-उप निदेशक (खाद्य), अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लगभग 3617 जन वितरण दुकानों की “PDS PARAKH मोबाइल ऐप के माध्यम से विशेष सघन निरीक्षण किया गया। इसके बाद 2 सितम्बर से 9 सितम्बर 2025 तक राज्य के प्रत्येक जिले की अब शेष सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का क्रमवार और नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

Indian Railways: पूजा स्पेशल रेलगाड़ियों का टाइम टेबल जारी, अब फेस्टिवल पर घर जाना आसान

निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता की जानकारी पूरी तरह उपलब्ध हो

निरीक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने संबंधित उप निदेशक (खाद्य) से समन्वय स्थापित कर जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का पंचायतवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम दो पंचायतों की सभी दुकानों का निरीक्षण अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभुकों को निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता की जानकारी पूरी तरह उपलब्ध हो रही है या नहीं और जानकारी उपलब्ध हो सके।

Related Post

विभाग के स्पष्ट निर्देश

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। जिला स्तर पर निरीक्षण कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग उप निदेशक (खाद्य) और जिला आपूर्ति पदाधिकारी करेंगे, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे अभियान की कड़ी मॉनिटरिंग विभाग स्तर से की जा रही है।

Bhubneshwar Updates: मानसून की बारिश में भुबनेश्वर में बिगड़े हालात,शहर में जलभराव हो रहा है

कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रारंभ किए गए इस पहल का मूल उद्देश्य राज्य की खाद्यान्न वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और लाभुक केंद्रित बनाना है। विभाग का मानना है कि इस सधन निरीक्षण अभियान से जन वितरण प्रणाली में जवाबदेही एवं अनुशासन और अधिक मजबूत होगा तथा यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे।

Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026