Bihar News: औरंगाबाद के दहेज हत्या कांड में फरार एक अभियुक्त को गोह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी लालू यादव (उम्र 30 वर्ष) के रूप में की गई। घटना बीते 17 जनवरी की है. इस संबध में देवकुंड थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवाया था.
दहेज के लिए कर था प्रताड़ित
उसने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बहन संजू देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था. सामाजिक और परिवारिक स्तर पर समझौते से कोई फायदा नहीं हुआ और अंततः 17 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. घटना के बाद से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
घर से किया गिरफ्तार
इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से पत्नी की हत्या में आरोपी फरार चल रहा था. सूचना मिली की आरोपी घर पर आया हुआ है और पुनः कहीं भागने की फिराक में है जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया.
Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी
आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया
थाने लाकर पूछताछ के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और उसे चालान कर न्यायालय में पेश किया. अदालत ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं पुलिस इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

