बिहार चुनाव लड़ेगा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजिल इमाम, जानें क्यों चल रही ऐसी चर्चा!

Bihar Chunav 2025: अदालत में दायर अर्ज़ी में कहा गया है कि शरजील इमाम बिहार के किशनगंज ज़िले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

Published by Ashish Rai

Sharjeel Imam: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के आरोपी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अंतरिम ज़मानत याचिका दायर की है. अपनी याचिका में, इमाम ने 14 दिनों की अंतरिम ज़मानत पर रिहाई की माँग की है। इस अर्ज़ी पर कल, 14 अक्टूबर को सुनवाई होने की उम्मीद है.

महुआ से चुनाव लड़ेंगे Tej pratap yadav, 21 सीटों पर उतारे कैंडिडेट, देखें List

बहादुरगंज से निर्दलीय उम्मीदवार

अदालत में दायर अर्ज़ी में कहा गया है कि शरजील इमाम बिहार के किशनगंज ज़िले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. याचिका में स्पष्ट किया गया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हैं.

कल सुनवाई की संभावना

न्यायिक सूत्रों के अनुसार, शरजील इमाम की अंतरिम ज़मानत अर्ज़ी पर मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई होने की उम्मीद है. सभी की निगाहें अदालत के फ़ैसले पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे एक बड़ी साज़िश से जुड़ा है.

Related Post

इस मामले में कुल 16 लोग आरोपी हैं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2020 में शरजील इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. यह मामला भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. इस मामले में कुल 16 लोग आरोपी हैं, जिनमें ताहिर हुसैन, उमर खालिद, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान, आसिफ इकबाल तन्हा, शादाब अहमद, तसलीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, सफूरा जरगर, देवांगना कलिता, फैजान खान और नताशा नरवाल शामिल हैं.

बता दें, बिहार चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. प्रदेश की 243 सीटों पर 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगा. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे.

सीट बंटवारे के बाद NDA में मची है खलबली! मांझी के तीन नेता जनसुराज में शामिल, देखिए उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

Ashish Rai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026