Home > विदेश > Sudan landslide: सूडान में मिट्टी के अंदर दब गया एक पूरा गांव, 1000 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Sudan landslide: सूडान में मिट्टी के अंदर दब गया एक पूरा गांव, 1000 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Sudan: भूस्खलन के कारण कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई। यहाँ तबाही इतनी थी कि पश्चिमी सूडान के मर्रा पहाड़ी (Marra Hill) क्षेत्र में एक पूरा गाँव तबाह हो गया।

By: Divyanshi Singh | Published: September 2, 2025 9:15:53 AM IST



Sudan landslide: इस समय दुनिया कुदरत का कहर देख रही है। कहीं भूकंप (Earthquake) तो कहीं बाढ़ (flood) लोगों की जान ले रही है। अब भूस्खलन ने सूडान (Sudan) में तबाही मचा दी है। सोमवार को सूडान लिबरेशन मूवमेंट आर्मी (Sudan Liberation Movement Army) ने जानकारी दी कि भूस्खलन के कारण कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई। यहाँ तबाही इतनी थी कि पश्चिमी सूडान के मर्रा पहाड़ी (Marra Hill) क्षेत्र में एक पूरा गाँव तबाह हो गया। यह दारफुर क्षेत्र में आता है। यहाँ केवल एक बच्चा ही बच पाया है।

बारिश के कारण हुआ भूस्खलन

अफ्रिका (Africa) के देश सूडान में स्थिति काफी भयावह है। अब्देलवाहिद मोहम्मद नूर के नेतृत्व वाले समूह ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। 31 अगस्त को भारी बारिश हुई, जिसके बाद भूस्खलन हुआ। जिससे एक गाँव पूरी तरह से मिट गया और ज़मीन में धंस गया। इस आंदोलन/समूह का दारफुर क्षेत्र पर नियंत्रण है। इस समूह ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से मदद मांगी है। इस भूस्खलन में हजारों लोग मारे गए, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

SCO Summit में पहलगाम हमले को लेकर भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, इस बार चीन भी नहीं कर पाया कुछ

UN से मदद की अपील 

सूडान ने शवों को निकालने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से अपील की गई है। सूडान में पहले से ही युद्ध चल रहा है। वहाँ के लोग युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। लोगों पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। सूडान सेना (Sudan Army) और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (Rapid Support Forces) के बीच गृहयुद्ध चल रहा है। दारफुर क्षेत्र पहले से ही इस गृहयुद्ध से प्रभावित है। युद्ध के नुकसान से बचने के लिए लोगों ने मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में शरण ली है, लेकिन वहाँ भी हालात ठीक नहीं हैं।

PM मोदी-पुतिन की दोस्ती Trump को नहीं आ रही रास, अमेरिका-भारत व्यापार को बताया एकतरफा आपदा

भुखमरी की मार झेल रहा है सूडान भुखमरी

सूडान भुखमरी (Sudan famine) की मार झेल रहा है। सूडान में दो साल से युद्ध चल रहा है। इस देश की आधी से ज़्यादा आबादी भुखमरी से जूझ रही है। लाखों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। उत्तरी दारफुर की राजधानी अल-फ़शीर पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

US Visa News: Trump ने भारतीयों को दिया एक और झटका, अब बिना इंटरव्यू नहीं मिलेगा वीजा

Advertisement