Categories: विदेश

Sushila karki के PM बनते ही बदल जाएगा भारत-नेपाल रिश्ता? जानें हिंदुस्तान को लेकर क्या सोचती हैं पूर्व चीफ जस्टिस

Shushila karki: नेपाल में सुशीला कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कुलमन घीसिंग का नाम भी शामिल था।

Published by Shubahm Srivastava

 Shushila karki: नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। काठमांडू के मेयर और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने भी कार्की का समर्थन किया। अंतरिम प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कुलमन घीसिंग का नाम भी शामिल था। घीसिंग नेपाल विद्युत बोर्ड में सेवा दे चुके हैं।

न्यायाधीश भी रह चुकी हैं सुशीला

73 वर्षीय सुशीला नेपाल की पहली महिला न्यायाधीश भी रह चुकी हैं। उनका जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के विराटनगर में हुआ था। 11 जुलाई 2016 को वे नेपाल सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनीं। हालांकि, कार्की इस पद पर लगभग 1 वर्ष तक ही रहीं। इसके बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव नेपाली कांग्रेस और माओवादी केंद्र द्वारा लाया गया था। इसके बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद से निलंबित कर दिया गया।

NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र बनेगा नेपाल का अगला PM? इस वजह से बने पहली पसंद

कार्की अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं। 1972 में उन्होंने महेंद्र मोरंग परिसर, विराटनगर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद, 1975 में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। 1978 में उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल से कानून की डिग्री प्राप्त की। इसके एक वर्ष बाद, उन्होंने वकालत शुरू कर दी।

पूर्व RAW एजेंट ने पहले से ही कर दी थी नेपाल में तख्तापलट की भविष्यवाणी, हैरान कर देने वाला Video वायरल

भारत के बारे में कार्की क्या सोचती हैं?

कार्की ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे आज भी बीएचयू के शिक्षक याद हैं। मुझे वहाँ के दोस्त याद हैं। मुझे गंगा नदी याद है। बीएचयू के दिनों को याद करते हुए सुशीला ने बताया कि गंगा किनारे एक छात्रावास हुआ करता था। गर्मियों की रातों में हम छत पर सोते थे।

Related Post

सुशीला कार्की भारत-नेपाल संबंधों को लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करती हूँ। पीएम मोदी के बारे में मेरी राय अच्छी है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम कई दिनों से भारत के संपर्क में नहीं हैं। हम इस बारे में बात करेंगे। जब कोई अंतरराष्ट्रीय मामला होता है, दो देशों के बीच, तो कुछ लोग मिलकर नीति बनाते हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि दो देशों की सरकारों के बीच संबंध एक अलग मामला है। नेपाल के लोगों और भारत के लोगों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। यह बहुत अच्छा रिश्ता है। हमारे कई रिश्तेदार, हमारे कई परिचित, हमारे बीच बहुत सद्भावना और प्रेम है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय नेताओं से बहुत प्रभावित हैं। हम उन्हें अपना भाई-बहन मानते हैं।’

सुशीला ने बताया कि वह भारतीय सीमा के पास विराटनगर की रहने वाली हैं। भारत शायद मेरे घर से सिर्फ़ 25 मील दूर है। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से सीमा पर स्थित बाज़ार जाती हैं। सुशीला के इन बयानों से साफ़ है कि नेपाल में उनका सत्ता में आना भारत के लिए एक शुभ संकेत है।

Shubahm Srivastava

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026