Categories: विदेश

पाकिस्तान में इंसानियत खत्म; सिंध में 15 साल की हिंदू नाबालिग बेटी का अपहरण और जबरन धर्मांतरण

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 वर्षीय मूक-बधिर हिंदू लड़की के लापता होने और बाद में मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने का मामला सामने आया है. परिवार ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया, जबकि संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Published by Team InKhabar

Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की एक मूक-बधिर हिंदू लड़की पिछले नौ दिनों से लापता थी. शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को यह लड़की अचानक मीडिया के सामने आई. उसके साथ मौजूद एक प्रमाण-पत्र के मुताबिक, उसने एक उम्रदराज मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली है और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है.यह लड़की बदिन जिले के कोरवाह कस्बे की रहने वाली है. जब वह लापता हुई थी, तो उसके परिवार ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और बोल या सुन नहीं सकती, ऐसे में उसके लिए किसी भी शादी के लिए सहमति देना संभव नहीं था. लड़की के पिता ने सवाल उठाया कि आखिर उनकी मूक-बधिर बेटी एक ऐसे व्यक्ति से शादी कैसे कर सकती है, जो नशे के कारोबार में शामिल है और जिसकी पहले से सात बेटियाँ हैं.

संगठन ने उठाई जांच की मांग

हिंदू और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन दरवार इत्तेहाद पाकिस्तान के प्रमुख शिव कच्छी ने कहा कि यह मामला जबरन धर्म परिवर्तन और अपहरण का है. उन्होंने बताया कि इस घटना से स्थानीय हिंदू परिवारों में डर और बेचैनी बढ़ गई है. कच्छी का कहना है कि परिवार ने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामले और बढ़ सकते हैं और ऐसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदायों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ा रही हैं.

Related Post

अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा

Minority Rights रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की कुल आबादी में हिंदू समुदाय की हिस्सेदारी करीब 1.2 प्रतिशत है, यानी 19.6 लाख लोग रहते हैं. जिनमें से अधिकांश सिंध के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं. रिपोर्टों में कहा गया है कि हाल के वर्षों में जबरन धर्म परिवर्तन, अल्पसंख्यक लड़कियों की जबरन शादी और धार्मिक हिंसा के मामलों में तेज़ी आई है.स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में न्यायिक कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा बेहद ज़रूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026