Categories: विदेश

विमान हादसे से मची तबाही! दुबई से हांगकांग जाने वाला प्लेन समुद्र में गिरा; मौत के मुंह में गए कई लोग

Plan Crash News: दुबई से उड़ान भरने वाला एक मालवाहक विमान अचानक रनवे से फिसलकर समुद्र में गिर गया, जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई.

Published by Heena Khan

Dubai Cargo Plan Crash Hong Kong: एक और विमान हादसा जिसने लोगों का दिल दहला दिया है. दरअसल, दुबई से उड़ान भरने वाला एक मालवाहक विमान अचानक रनवे से फिसलकर समुद्र में गिर गया, जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई. स्थानीय मीडिया की मानी तो बोइंग 747 विमान सोमवार सुबह हांगकांग हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तभी अचानक फिसलकर समुद्र में गिर गया.

जानिये कैसे हुआ ये हादसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान का आधा हिस्सा टूटकर समुद्र में गिर गया. इतना ही नहीं हादसा इतना भयंकर था कि तस्वीर देख हर किसी का दिल दहल जाए. दुर्घटना के समय विमान में कुल चार लोग सवार थे. हांगकांग हवाई अड्डे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो अन्य की दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. दुर्घटना के बाद, हांगकांग हवाई अड्डे का उत्तरी रनवे बंद कर दिया गया है. हालाँकि, दक्षिणी और मध्य रनवे चालू हैं.

Related Post

जांच में जुटी टीम

आपको बताते चलें कि यह दुर्घटना कल रात लगभग 3:50 बजे हुई. एमिरेट्स ने एक बयान जारी कर कहा कि उड़ान EK9788 सोमवार को हांगकांग में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह एक बोइंग 747 कार्गो विमान था. चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और विमान में कोई माल नहीं था. वहीं दूसरी ओर हांगकांग नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि हांगकांग वायु दुर्घटना जाँच एजेंसी को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है. वे घटना की जाँच करेंगे और इसके कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे.

देशवासियों को दिवाली पर PM Modi का बड़ा संदेश, भारतीय सेना ने भी अलग अंदाज में दी बधाई

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026