6 बच्चों के पिता को ‘कमसिन’ लड़की से हुआ प्यार, फिर उठाया ऐसा कदम; सुन रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में 6 बच्चों के पिता को 17 साल की नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया, फिर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी.

Published by Sohail Rahman

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी (UP Love Story) सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरत करेंगे. दरअसल, पूरा मामला ये है कि 38 साल के 6 बच्चों के पिता को 17 साल की नाबालिग लड़की से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सब हैरत में पड़ गए. दोनों प्यार में इस कदर पागल हुए कि जीने-मरने की कसमें खाने के बाद जहर निगल लिया. बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोशी की हालत में मिले. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना बागपत जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल रेलवे हॉल्ट पर हुई. यहां 17 साल की किशोरी और 38 साल के देशपाल रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोश पड़े मिले. स्थानीय लोगों ने जब दोनों को देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया. जब दोनों को जिला अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी. इसलिए उन्हें तुरंत मेरठ रेफर कर दिया गया.

Related Post

शामली पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर शामली पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि नाबालिग किशोरी और देशपाल दोनों शामली जिले के रहने वाले थे और एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे. दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था. काम के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. देशपाल 6 बच्चों का पिता था और दोनों प्रेमी पिछले 3 दिनों से घर से लापता थे. किशोरी के परिजनों ने शामली के बाबरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी बीच, दोनों रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में मिले और मेरठ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें :- 

बांदा में भाई की मौत से आहत बहन ने उठाया ऐसा कदम, जिसके बाद सदमे में पहुंचा पूरा परिवार

युवती का देर रात घर लौटना, पड़ोसियों का दुर्व्यवहार, और फिर उठाया ऐसा कदम

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026