Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया.

Published by Shubahm Srivastava

Amethi Missing Girl Found: अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है. महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को सना बानो पत्नी सद्दाम हुसैन निवासी ग्राम गुडाही, कस्बा निहालगढ़ थाना जगदीशपुर ने अपनी बहन साजिया बानों (उम्र करीब 8 वर्ष) के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी. साजिया बानों, पुत्री असफाक, थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी की निवासी है, जो अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया.

Related Post

सीएचसी से बरामद हुई गुमशुदा बालिका

लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया. इसके बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त किया.

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल विकास यादव एवं महिला कांस्टेबल खुशबू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026