मंदिरों पर लिखा I Love Muhammad! अलीगढ़ में फिर मचा बवाल; करणी सेना ने मचाया हंगामा

Aligarh News: लोधा क्षेत्र के दो गांव में 5 मंदिरों पर किसी ने "आई लव मोहम्मद" लिख दिया. इतना ही नहीं इस दौरान करणी सेना और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया.

Published by Heena Khan

 I Love Muhammad Controversy: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर I Love Muhammad पर बवाल मच गया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में “आई लव मोहम्मद” अभियान को लेकर भड़की चिंगारी शनिवार को अलीगढ़ में देखने को मिली. लोधा क्षेत्र के दो गांव में 5 मंदिरों पर किसी ने “आई लव मोहम्मद” लिख दिया. इतना ही नहीं इस दौरान करणी सेना और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. इस दौरान लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया. फिर लिखे हुए शब्दों को मिटा दिया गया. फ़िलहाल लोग थाने में जमा हैं. मामले में कुछ लोगों के नाम दर्ज करके शिकायत दर्ज कराई जा रही है.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक लोधा क्षेत्र के बुलाकगढ़ी गाँव और भगवानपुर गाँव के दो मंदिरों पर शरारती तत्वों ने “आई लव मोहम्मद” लिख दिया. शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने यह देखा तो वे भड़क उठे. गाँव के करणी सेना कार्यकर्ता सचिन मौके पर पहुँचे और अन्य अधिकारियों को सूचना दी. जब पुलिस ने लिखे शब्दों को मिटाना शुरू किया, तो सचिन ने विरोध किया. इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया.

Related Post

करणी सेना की एंट्री

इसके बाद करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और अन्य लोग वहाँ पहुँच गए और हंगामा शुरू कर दिया. वे आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग पर अड़े रहे. सूचना मिलने पर सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर दो थानों की पुलिस लेकर पहुँचे. तब जाकर हंगामा शांत हुआ. बाद में कार्यकर्ता थाने पहुँचे, जहाँ तहरीर दी गई. सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं.

महिला को मारे कोड़े, 14 महीने जेल में रखा बंद; सिंगापूर में भारतीय नर्स के साथ बेरहमी क्यों?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026