मथुरा में अक्षय तृतीया की तैयारी तेज, बांके बिहारी दर्शन के लिए खास इंतजाम; प्रशासन ने बनाई विशेष रणनीति

Akshaya Tritiya 2026: मथुरा में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पर्यटन थाना में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार ने अहम बैठक बुलाई. प्रशासन का मुख्य जोर जाम की समस्या से निजात पाने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने पर रहा.

Published by Preeti Rajput

Akshaya Tritiya 2026: मथुरा में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर शनिवार को पर्यटन थाना में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार ने अहम बैठक आहूत की. बैठक में विभागीय कर्मचारियों, व्यापारियों, होटल-आश्रम संचालकों और धर्माचार्यों के साथ मिलकर वृंदावन की यातायात व दर्शन व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रशासन का मुख्य जोर जाम की समस्या से निजात पाने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने पर रहा.

जाम के लिए नया रोडमैप तैयार

सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. इसके समाधान के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक नया रोडमैप तैयार किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाले वाहनों को शहर की चिन्हित पार्किंग में ही व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि प्रमुख मार्गों पर दबाव कम हो सके. मीटिंग में सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारियों के अलावा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल, महामंत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित, प्रेम मंदिर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष ठाकुर, राजेंद्र शर्मा और गौतम जी समेत अनेक व्यापारी व आश्रम संचालक उपस्थित रहे.

होटल और आश्रम संचालकों को दिए निर्देश

प्रशासन ने बैठक में मौजूद होटल और आश्रम संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहाँ ठहरने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों के खुलने और बंद होने के सही समय की जानकारी दें. श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जाए कि वे निर्धारित समय पर ही मंदिरों की ओर प्रस्थान करें, ताकि समय से पूर्व भीड़ एकत्रित न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे. 

Saharanpur AC theft Gang: AC चोरी गैंग का भंडाफोड़, सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

Related Post

अक्षय तृतीया के लिए विशेष पुलिस प्लान

आगामी अक्षय तृतीया पर्व को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वृंदावन के समस्त थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर एक विशेष प्लान बनाया गया है. इसमें सुगम यातायात और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है. दर्शनार्थियों को सही मार्गदर्शन मिले, इसके लिए गाइडेंस व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा.

Ballia Politics: भृगु मंदिर में परशुराम जयंती से सियासी संग्राम, क्या बदलेगा बलिया का समीकरण?

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026

Bareilly Crime: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में दरिंदा; अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bareilly Crime: बरेली में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Dhamtari suicide case: धमतरी में शादी की खुशियां मातम में बदली, कन्हारपुरी में रिसेप्शन के अगले ही दिन दूल्हे ने की खुदकुशी

Dhamtari suicide case: धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में शादी की खुशियां…

April 18, 2026