मशहूर इन्फ्लुएंसर अपूरवा मुखिजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘The Rebel Kid’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. लेकिन इस बार वजह और ज्यादा विवादित है. दरअसल शुक्रवार को अपूरवा ने कोचेला (Coachella) फेस्टिवल के लिए अपना ट्रांजिशन रील पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने अपनी बोल्डनेस के साथ-साथ अपने आउटफिट को भी फ्लॉन्ट किया. लेकिन इस वीडियो में एक ऐसा पार्ट देखा गया जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपूरवा अपने हाथ पर बंधे कलावे (पवित्र लाल धागे) को कैंची से काटकर हटा रही हैं. साथ ही उन्होंने इसे हटाने की असली वजह भी बताई, अपूरवा का कहना है कि – ‘मेरे पंडित ने इसे पहने रखने को कहा था, मगर मेरे और मेरे कोचेला (Coachella) एस्थेटिक्स फोटोशूट के बीच कोई नहीं आ सकता है, आशा है मैं मरूंगी नहीं,’ जिसके बाद से ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उनका कहना है कि यह साफ तौर पर हिंदू धर्म और संस्कृति का अपमान है, जिसके बाद अब लोग सोशल मीडिया पर अपूरवा को बुरे भले देते नजर आए